पीएम ने सी एस एम टी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस में लंबे प्लेटफॉर्म का किया लोकार्पण/ठाणे बोरीवली टनल प्रोजेक्ट समेत 29 हजार करोड़ के प्रकल्प का हुआ शिलान्यास
महाराष्ट्र को देश को विकसित राष्ट्र बनाने की राह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य बताते हुए प्रधानमंत्री ने नेस्को ग्राउंड, गोरेगांव में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 29 हजार करोड़ के विभिन्न प्रकल्प का शिलान्यास और लोकार्पण की बाते कहीं।
आज वह मुंबई दौरे पर इन्हीं प्रोजेक्ट के लिए आए हैं।
शाम साढ़े पांच बाजे बजे प्रायोजित कार्यक्रम में मोदी जी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर लंबी 24 कोच वाली ट्रेनों के लिए लंबे प्लेटफॉर्म का लोकार्पण किया गया है।अब 24 कोच वाली गाड़ियां भी जनसेवा में मौजूद रहेंगी, इससे लंबी दूरी के लिए यात्रियों को बहुत फायदा मिलेगा।
बोरीवली से ठाणे की दूरी कुछ ही लगभग 20 मिनटों में तय हो सके इसके लिए ट्विन टनल प्रोजेक्ट लगभग 16600 करोड़ के विकास कार्य का पी एम द्वारा शिलान्यास किया गया।
मोदी जी ने कहा कि महाराष्ट्र के पास एग्रीकल्चर, इंडस्ट्रियल, आर्थिक शक्ति है और इन्हीं के भरोसे मुंबई को भारत की आर्थिक महाशक्ति कहा जाता है।मुंबई समेत महाराष्ट्र पूरे विश्व में शक्तिशाली बने, मुम्बई का विकास अत्याधुनिक हो, फिंटेक शक्ति बने ..कनेक्टिविटी बेहतर हो , लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिले, सबका लाइफस्टाइल बेहतर हो इसके लिए NDA सरकार का प्रयास सतत जारी है और राज्य की महायुति सरकार इसी कदम में तेजी से काम कर रही है।
मोदी जी ने कहा कि इस सदी के लगभग 25 वर्ष बीत चुके हैं , देश का युवा तेजी से विकास चाहता है।युवा कौशल विकास के लिए सरकार की ओर से विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी ।ट्रेनिंग के दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी मिलेगा और लगभग 10 लाख रोजगार निर्मित होंगे। 12वीं पास के लिए ट्रेनिंग में 6 हजार महीने, डिप्लोमा होल्डर के लिए 8 हजार महीने, स्नातक के लिए 10 हजार का स्टाइपेंड मिलेगा।
पी एम मोदी जी ने अटल सेतु का जिक्र करते हुए कहा कि यह जनता की सेवा में शुरू हो चुका है।इसके निर्माण के लिए बहुत विरोध हुआ, अफवाहें फैलाई गईं लेकिन हमारी सरकार कटिबद्ध रही और आज लगभग 20 हजार गाड़ियां रोज गुजरती हैं,लगभग 20 से 25 लाख का ईंधन बचता है और पनवेल तक जाने के लिए लगभग 45 मिनट समय कम लगता है।इस प्रकार पर्यावरण और समय दोनों का फायदा हो रहा है।
मेट्रो विकास पर मोदी जी ने कहा कि दस साल पहले मुंबई में सिर्फ 8 किमी तक मेट्रो चली थी और अब यह 80 किमी हो चुका है। आने वाले दिनों में हम देखेंगे कि कि यह 200 किमी तक बन जाएगा।
पंढरी च्या विठ्ठल ला नमन करतो...
मोदी जी ने कहा कि पंढरपुर एवं वारकरी श्रद्धालुओं की यात्रा भी है।संत तुकाराम पालकी यात्रा, संत ज्ञानेश्वर पालकी यात्रा मार्ग भी 110 किमी तक हो गया है|
कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैश, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजीत दादा पवार, राज्य मंत्री दीपक केसरकर समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment