0 राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल नियुक्त - Khabre Mumbai

Breaking News

राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल नियुक्त

झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है।
कल रात 1 बजे तक चली मीटिंग के बाद 10 राज्यों एवं केंद्र शाशित राज्यों में राज्यपाल के तबादले और नियुक्ति पर अंतिम फैसला लिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राधाकृष्णन 16वर्ष की अवस्था से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे और तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष भी रहे।1998 और 1999 में लोकसभा सदस्य भी चुने गए।
उन्होंने 2014 और 2019 में भी लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।

18 फरवरी 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था और वर्तमान में वहीं से उनका तबादला यहां किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैश को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वह 18 फरवरी 2023 से महाराष्ट्र में हैं।

No comments