क्रेडिट कार्ड के नियमो का पालन नहीं करने पर रिजर्व बैंक की कारवाई; एचएसबीसी बैंक को ३० लाख जुर्माना
भारत की केंद्रीय रिजर्व बैंक ने एमएनसी बैंक एचएसबीसी पर २९.६० लाख का जुर्माना लगाया है।
यह कारवाई क्रेडिट कार्ड ,डेबिट कार्ड, रुपया मूल्यवर्गित सह ब्रांडेड प्रीपेड कार्ड परिचालन के लिए करती दिशा निर्देशों का पूर्णतः पालन नहीं करने पर लगाया गया है।
३१ मार्च २०२२ को एचएसबीसी के वित्तीय स्थिति का निरीक्षण किया गया था। उस संबंध में रिजर्व बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक अधिकारियों से कई बार पत्र व्यवहार किया गया , जिसे आधार बनाते हुए यह नोटिस जारी किया गया और कारण बताने के लिए कहा गया कि नियमो की अनदेखी क्यों हुई है और इस नजरंदाजी के लिए जुर्माना क्यों न लगाया जाए?
व्यक्तिगत पेशी में भी बैंक के कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था।
No comments
Post a Comment