नए संसदीय पारी की शुरुआत/ १८ वीं लोकसभा का सत्र कल से शुरू/ २४ जून से ३ जुलाई तक चलेगा सत्र
१८ वीं लोकसभा का संसदीय सत्र कल से शुरू!
कल २४ जून से ३ जुलाई तक चलेगा संसद सत्र।
१० दिनो में ८ बैठके होंगी,२९; ३० जून को रहेगा अवकाश।
कल प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब (ओडिशा से सात बार सांसद)राष्ट्रपति भवन जाकर लेंगे शपथ।, ११ बजे संसद भवन में होंगे मौजूद। ( सदन की कार्यवाही के लिए यह सबसे जरूरी पद)
२४ और २५जून: नए सांसदों को दिलाई जाएगी शपथ।( असम डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह , तिहाड़ में बंद आतंकी फंडिंग का आरोपी राशिद इंजीनियर दोनो को पेरोल पर संसद में लाया जाएगा ,शपथ लेंगे और फिर जेल जाना होगा)
२६ जून: लोकसभा अध्यक्ष का चयन( इसके साथ ही प्रोटेम स्पीकर का कार्य समाप्त हो जाएगा)
२७ जून: राज्यसभा का २६४वा सत्र राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा संबोधन। दोनो सदन को संयुक्त रूप से करेंगी संबोधित
२८ जून: प्रधानमंत्री मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यों का कराएंगे परिचय।
आखिरी दो दिन: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव।
विशेष: १० सालों बाद विपक्ष मजबूत संसद में मौजूद, NEET परीक्षा मामला, तीन नए क्रिमिनल कानून, लोकसभा चुनाव से पहले एग्जिट पोल और चुनाव के बाद एक्जैक्ट पोल से शेयर बाजार में हुए उथल पुथल पर विपक्ष बहस करने के मूड में है।
No comments
Post a Comment