गगरानी का फटका, रोड कॉन्ट्रैक्टर्स को 50 लाख का जुर्माना/ जल्द सड़क के गढ्ढे भरने का निर्देश
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में भारी बरसात के चलते सड़के कई जगह नाव की तरह हो गई तो कई सड़के गढ्ढों के चलते इस हालत में हैं कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है, गाड़ियों की तो बात ही अलग है। कुछ ही समय बाद मुंबई के सबसे पर्व गणेशोत्सव का भी आगमन होने वाला है।
8 जुलाई को बीते कुछ ही घंटों में 300 मिमी से ज्यादा बरसात होने के बाद सड़के और अधिक खस्ताहाल हो गईं। कई शिकायतों के चलते आनन फानन में मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने सड़क मरम्मत, गढ्ढों को बुझने के लिए कांट्रेक्टरों को तुरंत निर्देश दिया।सभी 227 वार्ड में इंजीनियर को निर्देशित किया गया कि गढ्ढों की पहचान कर तुरंत रिपेयर किया जाए, इसकी निगरानी के लिए हर वार्ड में में डिप्यूटी इंजीनियर यानी उप अभियंता की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई।
उप अभियंताओं को प्रतिदिन निरीक्षण करना था ताकि हर गढ्ढे की मरम्मत मास्टिक भरकर हो सके। मानसून के चलते कॉन्ट्रैक्टर तय सीमा में काम नहीं कर सके हैं। तय सीमा में काम न होने पाने से नाराज आयुक्त गगरानी ने 50.53 लाख का जुर्माना लगा दिया है।
यह सीमा 1जून से 25 जुलाई तक की दी गई थी।
इस जुर्माने में 28.30 लाख उन कॉन्ट्रैक्टर पर लगाया है जिन्हें गढ्ढों को भरने की जिम्मेदारी दी गई थी और 20.45 लाख उन पर जो कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। 1.18 लाख लाइबिलिटी पीरियड कॉन्ट्रैक्टर पर भी लगा है।
सांताक्रुज चेंबूर लिंक रोड पर बीकेसी LBS मार्ग पर हुए गढ्ढों के चलते J Kumar Infra को जुर्माना लगा है। MMRDA इंजीनियर को भी नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा J Kumar Infra projects पर प्रतिदिन 10 लाख का जुर्माना लगा है जब तक विस्तारित चेंबूर सांताक्रुज लिंक रोड रिपेयर के लिए बंद रहेगा।
कांट्रेक्टरों को काम के एवज में जो फीस मनपा द्वारा दिया जाना है, उसी में से यह पेनल्टी की रकम काट ली जाएगी।
मुंबई की सड़को में एस्फाल्ट का प्रयोग होता है और भरी बरसात के चलते उनका क्षरण होता है और यदि समय पर रिपेयर न किए जाएं तो वह धीरे धीरे गढ्ढा बन जाता है, ऐसी जानकारी प्रोजेक्ट्स के मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर द्वारा दी गई है।
13 जुलाई को भी मुंबई में 200 मिमी की बरसात हुई थी।
कॉन्ट्रैक्टर्स को चेताया गया है कि सड़क रिपेयर को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
No comments
Post a Comment