0 विधानपरिषद में क्रॉस वोटिंग का मामला/ कांग्रेसी विधायकों को नहीं मिलेगा इस बार टिकट: नाना पटोले - Khabre Mumbai

Breaking News

विधानपरिषद में क्रॉस वोटिंग का मामला/ कांग्रेसी विधायकों को नहीं मिलेगा इस बार टिकट: नाना पटोले

१२ जुलाई को महाराष्ट्र में संपन्न किए गए ११ सीटों के लिए विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस के ७ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी जिसके बाद नाना पटोले, महाराष्ट्र इकाई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि बागी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग किया और मौजूदा भाजपा सरकार के उम्मीदवारों को जिताया है, इन सात विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।हमने इस चुनाव में ट्रैप बिछाया था और ये लोग उसमे फंस गए हैं ऐसा पटोले ने उस वक्त कहा था।

कल नाना पटोले ने कहा कि चुनाव गुप्त मतदान के रूप में हुआ इसलिए उन्हें पार्टी से बाहर नहीं निकाला जाएगा लेकिन कारवाई जरूर होगी।७ में से कम से कम ५ लोगों को निलम्बित किया जाएगा और सभी ७ को अक्टूबर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाएंगे।ऐसा ही पार्टी हाइ कमान भी चाहती है।
२०२२ में भी लगभग १० कांग्रेसी विधायकों ने विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी पर कांग्रेस पार्टी ने वादा करने के बावजूद उन पर कोई सख्त एक्शन नहीं लिया था।
नाना पटोले के इस बयान से पार्टी के ही कई निष्ठावान विधायकों में नाराजगी है।

नाना पटोले ने कहा कि सीक्रेट बैलेट के जरिए चुनाव हुआ इसलिए क्रॉस वोटिंग का कोई सबूत नहीं है, इसलिए इन्हें निकाला नहीं जाएगा लेकिन इन्हें विधानसभा का टिकट भी नहीं मिलेगा।

No comments