मोदी सरकार ३.o में महाराष्ट्र से हो सकते हैं सात मंत्री/ विधानसभा चुनाव होने है कुछ ही महीनों में
आज शाम राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं।




महाराष्ट्र में नवंबर माह के आसपास विधानसभा के लिए भी चुनाव होने हैं।हालांकि भाजपा को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नही हुआ है पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां से ७ लोगो के मोदी कैबिनेट में जगह मिलने के आसार हैं। महायुति को महाराष्ट्र में सिर्फ १७ सांसद मिले हैं जिसमे भाजपा को ९ सांसद मिले हैं।
पीयूष गोयल जो कैबिनेट मंत्री पहले से ही रहे हैं, वह इस नई गठबंधन सरकार में शामिल रहेंगे, इसकी पूरी संभावना है। वह मुंबई में निवर्तमान सांसद गोपाल शेट्टी की जगह फील्ड किए गए थे और उन्होंने शानदार जीत भी दर्ज की है।
नागपुर से नीति गडकरी ने भी जोरदार जीत दर्ज की और सड़क परिवहन मंत्री के रूप में उन्हीने सराहनीय कार्य किया है, इसलिए उन्हें यही पोर्टफोलियो फिर से दिया जा सकता है।
एकनाथ खडसे की बहू रक्षा खडसे को भी मंत्री पद मिल सकता है।
मुरलीधर मोहोल के नाम की भी चर्चा है। कस्बा उपचुनाव भाजपा बीते वर्ष ही हारी थी फिर भी मुरलीधर का विश्वास नहीं खोया और पुणे में सांसदी जीती।वह भाजपा से यहां उम्मीदवार थे।
आरपीआई नेता रामदास आठवले पूर्व सरकार में भी सामाजिक न्यायमंत्री के रूप में रहे और इस बार भी उन्हे मंत्री पद दिया जा सकता है।
शिवसेना ( शिंदे समूह) के बुलढाणा से सांसद प्रताप राव जाधव को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
राकांपा( अजीत गुट) के प्रफुल्ल पटेल या सुनील तटकरे में किसी एक को कैबिनेट में जगह मिल सकती है हालांकि अभी इस पर संशय बना हुआ है।
No comments
Post a Comment