नागपुर विभाग के नामी पुलिस अधिकारी अशोक बागुल के खिलाफ यौन उत्पीडन का मामला दर्ज/ पुलिस अधीक्षक ने की पुष्टिप; पीड़िता महिला को मदद देने के नाम पर सेक्स डिमांड की।
नागपुर के भंडारा परिसर से इंजीनियरिंग की हुई अनुसूचित जाति की महिला कॉलेज में ब्वॉयफ्रेंड के साथ धोखा खाने के बाद अवसाद में चली गई और आत्महत्या की सोचने लगी थी क्यों कि ब्वॉयफ्रेंड जिसके साथ जिस्मानी संबंध भी बने थे, ने शादी से इंकार कर दिया था।
पुलिस से मदद लेने पहुंची तो उपविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक बागुल जो नागपुर के चर्चित अधिकारी रहे हैं ,ने उसे मदद की पेशकश कुछ इस प्रकार की कि खाकी की इज्जत तार तार हो रही है।
पीड़िता के अनुसार अधिकारी अशोक बागुल ने कहा, " तुम खूबसूरत हो, आत्महत्या मत करो। हम क्लोज फ्रेंड बनते हैं। डेट पर जायेंगे। तुम मुझे सपोर्ट करो, मैं तुम्हे जीवन भर देखभाल करूंगा।तुम्हारा साथ कभी नही छोडूंगा। बात तुम्हारे मेरे बीच रहेगी।तुम किसी से कुछ मत कहना। तुम्हारा जीवन बदल जाएगा।"
पीड़िता ने जब अशोक बागुल को इस प्रस्ताव के लिए मना किया तो उल्टे उसे ही फंसाने की धमकी अधिकारी महोदय देने लगे।
१ जून को पीड़िता अधिकारी के कार्यालय पहुंची तो वहां सेक्स का दबाव बनाने लगे।
पुलिस अधिकारी बागुल के खिलाफ धारा ३५४ के तहत यौन उत्पीडन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित लोहिता द्वारा हुई है।
मामले की पूरी जांच जारी है।
No comments
Post a Comment