0 रेल यात्री एसोसिएशन की मध्य रेलवे अधिकारियों संग मीटिंग, जनता को हो रही परेशानी बताई, रखी उचित मांगे - Khabre Mumbai

Breaking News

रेल यात्री एसोसिएशन की मध्य रेलवे अधिकारियों संग मीटिंग, जनता को हो रही परेशानी बताई, रखी उचित मांगे

मुंबई महानगर में यात्रा करने की अगर बात हो तो मुंबई लोकल को  मुंबई महानगर की लाइफ लाइन माना जाता है। 
बीते 19 जून को लोकल ट्रेनों से जुड़े रेल यात्री संगठन के पदाधिकारी  लोगों ने मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महाप्रबंधक आर के यादव से मुलाकात की और विशेष रूप से थाने से लेकर कल्याण के बीच होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। 
संगठन के पदाधिकारी ने मुख्य मांगों में से कुछ प्रमुख मांगे इस तरह रखी हैं:

ठाणे से कल्याण के बीच लंबे रेलवे प्लेटफार्म का उपलब्ध कराया जाना ।
15 रैक वाले ट्रेनों की संख्या बढ़ाना।
डोंबिवली में प्लेटफॉर्म ५ पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर महिलाओं के डब्बे की तरफ ऊपर छत नही है , बरसात के दिनो मे उन्हे वहां चढ़ने उतरने में काफी दिक्कत होती है, उसकी समुचित व्यवस्था करना।
कई बार अधिक भीड़ होने से गेट पर खड़े यात्रियों का हाथ छूट जाता है और दुर्घटना हो रही है, इसकी रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। फेडरेशन ऑफ सबरबन रेल पैसेंजर एसोसिएशन की सचित लता अरगड़े ने कहा कि महाप्रबंधक यादव ने उनकी मांगों को गंभीरता से ध्यान देने की बात कही है।

उल्लेख कर दें कि इस कैलेंडर वर्ष में ठाणे से कोपर के बीच अब तक २३ यात्रियों की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से हो चुकी है।

भाजपा नेता कैलाश वर्मा रेल यात्री संगठन चलाते हैं, उन्होंने उपरोक्त मांगो के अलावा यह भी सुझाव दिया कि ठाणे से कल्याण के बीच शटल  ट्रेन सर्विस शुरू की जानी चाहिए क्यों कि इस पूरे बेल्ट में पीक आवर में काफी अनियंत्रित भीड़ हो जाती है।



No comments