0 वसई मर्डर आरोपी रोहित ने दो बार खुदकुशी की कोशिश की थी/ वालिव पोलिस में हुआ खुलासा - Khabre Mumbai

Breaking News

वसई मर्डर आरोपी रोहित ने दो बार खुदकुशी की कोशिश की थी/ वालिव पोलिस में हुआ खुलासा

वसई के वालीव में दिन दहाड़े बीते मंगलवार 22 वर्षीय आरती यादव की हत्या करनेवाले प्रेमी 29 वर्षीय रोहित यादव को वसई पुलिस ने गिरफ्तार किया तो कहानी इस तरह निकलकर आई।

(बाएं से अभियुक्त रोहित यादव, 22 वर्षीय मृतक आरती यादव)

रोहित ने 2 वर्ष की उम्र में अपनी बहन को इलेक्ट्रिक शॉक के चलते खो दिया  और कुछ वर्ष बाद माता पिता भी चल बसे।आठवीं की पढ़ाई पूरी न कर पानेवाला रोहित हरियाणा के पैतृक निवास से गुजरात चला आया मामा ने पाला पोसा सहारा दिया। यहीं से वह मुंबई उपनगर वसई आ गया  और काम करने लगा ।इसके पड़ोस में रहनेवाली आरती दिल दे बैठी और 16 वर्ष की उम्र में प्रेम प्रस्ताव भी रखा ।रोहित ने नाबालिग कहकर मना कर दिया पर बात चीत चलती रही। आरती ने प्रेम की बात नही मानने पर हाथ की नस काटने की धमकी दे दी और फिर रोहित मना नही कर सका।

12 वी करने के बाद रोहित ने ही आरती को काम दिला दिया। आरती के घरवाले रोहित पर घर खरीदने का दबाव बनाने लगे। बाद में आरती का ऑफिस में किसी से संबंध हो गया और रोहित ने उसके साथ आरती को बाइक पर घूमते देखा।

टोकने पर आरती कहती, बाइक खरीदो फिर बोलना।
रोहित ने इस लड़के को भी आरती के मोबाइल से फोन कर बुलाया और झगड़ा किया। दो बार इस तरह की घटना होने के बाद रोहित खुद को ठगा महसूस करने लगा और उसने आरती को मौत के घाट उतार दिया।
रोहित एक बार लोकल ट्रेन के सामने कूदना चाहा तो ने यात्रियों ने उसे बचा लिया, दूसरी बार बस के सामने आ गया पर एक कुत्ते के चलते वह फिर बच गया।दो बार खुद को मारने का प्रयास करने के चलते रोहित को सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

वालीव, वसई , मीरा भयंदर पोलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।


No comments