0 नवी मुंबई के सब इंस्पेक्टर ने महिला कांस्टेबल के साथ किया बलात्कार, दिया शादी का प्रलोभन/ पंत नगर में मामला दर्ज, सानपाड़ा पोलिस कर रही जांच - Khabre Mumbai

Breaking News

नवी मुंबई के सब इंस्पेक्टर ने महिला कांस्टेबल के साथ किया बलात्कार, दिया शादी का प्रलोभन/ पंत नगर में मामला दर्ज, सानपाड़ा पोलिस कर रही जांच

कानून के रक्षक को अमन, शांति के लिए चुना गया है और लोग , परिसर, समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखे जाने की जवाबदेही खाकी पर ही होती है। कई बार ३६४*२४*७ दिन अपनी ड्यूटी निभानेवाले वर्दी के सिपाही सम्मानित भी लिए जाते हैं।

लेकिन, कुछ ऐसे भी हैं जिनकी गलत हरकतों से पूरे समाज की बदनामी होती है और समाज के मन में पुलिस की नकारात्मक छवि घर कर जाती है।
कुछ ऐसा मामला ही मुंबई के निकट नवी मुंबई से आया है।

नवी मुंबई के पीएसआई यानी पुलिस उपनिरीक्षक ३२ वर्षीय ने मुंबई पोलिस में तैनात २६ वर्षीय विवाहिता महिला सिपाही को लच्छेदार बातो में फंसाया, दोस्ती की और विवाह का प्रलोभन दिया। कई बार पीछा भी किया।
२०२० से लेकर जुलाई २०२२ तक सानपाड़ा स्थित फ्लैट में ले जाकर कई बार अवैध संबंध बनाए। इस दौरान कई तरह के कारण बताकर महिला सिपाही से १९ लाख रुपए ऐंठ लिया हालांकि सिर्फ १४.६१ लाख रुपए वापस किए हैं। महिला पर दबाव बनाया कि वह पति को छोड़ दे।


(फाइल फोटो: सानपाड़ा पोलिस)

महिला सिपाही की शिकायत पर घाटकोपर के पंत नगर में ३७६ ( रेप), ३७६ ,२( repeated rape), ३५४ए ( यौन शौषण प्रताड़ना), ३५४ डी ( पीछा करना), ५०६( अपराधिक षड्यंत्र), ४२० ( धोखाधड़ी) का मामला जीरो एफआईआर के अंतर्गत दर्ज किया गया और फिर उसे सानपाड़ा में स्थानांतरित किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

जीरो एफआईआर के तहत किसी अन्य स्थान पर हुई घटना से संबंधित रिपोर्ट कहीं अन्यत्र ठाणे में की जाती है और बाद में घटना से संबंधित स्थानीय पोलिस ठाणे में ट्रांसफर किया जाता है।

No comments