0 महाराष्ट्र में पानी आपूर्ति सिर्फ २०.३९%; ४०११ पानी टैंकर लगाए गए - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र में पानी आपूर्ति सिर्फ २०.३९%; ४०११ पानी टैंकर लगाए गए

महाराष्ट्र में दो दिन पहले ही मानसून ने भले ही दस्तक दे दी है लेकिन तीव्र वर्षा की आवश्यकता है।शहर समेत राज्य के कई ग्रामीण हिस्सों में पानी की किल्लत है और सिर्फ २०.३९ प्रतिशत पानी ही वाटर डैम में बचा है।आपूर्ति बाधित न हो इसलिए ४०११ वाटर टैंकरों से जल आपूर्ति की जा रही है।  इनमे से २०१२ टैंकर  मराठवाड़ा में १३९२ गांव में पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।  यह आंकड़े पिछले वर्ष की तुलना में १२ गुना से भी ज्यादा है। पिछले वर्ष जून के पहले सप्ताह में ३५० वॉटर टैंकर मंगाए गए थे।


महाराष्ट्र के जल आपूर्ति विभाग के अनुसार मराठवाड़ा क्षेत्र पानी के गहरे संकट से जूझ रहा है जहां सिर्फ ८ प्रतिशत पानी डैम में बचा है जबकि पिछले वर्ष इस समय यहां ३३ प्रतिशत पानी संचित था।
दूसरे नंबर पर पुणे में १३.१५ प्रतिशत पानी की कमी  है।
विदर्भ को आपूर्ति करने वाला नागपुर का क्षेत्र काफी हद तक ठीक परिस्थिति में है जहां ३७.४९प्रतिशत पानी है , यहां पिछले वर्ष इस समय ४१.५६ प्रतिशत पानी का संचय था।
नाशिक के ३४८ गांव को पानी आपूर्ति के लिए ८६८ टैंकर मंगाए गए हैं।







No comments