राज्य शिक्षा विभाग नए शिक्षको को नियुक्ति पत्र जारी करने में कर रहा देरी, अगले सप्ताह शुरू हो रहा है शैक्षणिक सत्र/ नव नियुक्त शिक्षक निकाल सकते हैं मोर्चा
फरवरी २०२४ में महाराष्ट्र राज्य के शिक्षण मंत्रालय ने लगभग २२ हजार शिक्षको के लिए नियुक्ति प्रक्रिया के लिए केंद्रीय पोर्टल पवित्र के द्वारा शुरुआत की थी।
लेकिन ७५० से अधिक शिक्षक अब भी नियुक्ति पत्र के लिए इंतजार कर रहे हैं।
राज्य के जिला परिषद एवम अन्य स्थानीय प्रशासन द्वारा चल रहे सरकारी स्कूलों में शिक्षको के लिए भर्ती प्रक्रिया फरवरी में शुरू की गई जो सेंट्रलाइज्ड स्तर पर पवित्र पोर्टल पर किया गया। फिर लोकसभा चुनाव के सामने होने से आदर्श आचार संहिता के चलते उन्हें नियुक्ति पत्र नही दिया जा सका।
स्थानीय प्रशासन द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया गया और शिक्षण विभाग, मुंबई के अनुसार १५ हजार लोगों को लेटर जारी किया गया है।यह प्रक्रिया में विलंब के चलते हुआ है और जल्द ही लंबित स्थिति से निपटारा मिल जायेगा, प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
पुणे के एक चयनित शिक्षक के अनुसार, मुंबई में शिफ्ट करने की प्रक्रिया में समय लगेगा।हम निर्णय नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि नियुक्ति पत्र अब तक नही मिला है। पत्र के अलावा ज्वाइनिंग फॉर्मेलिटी के तहत मेडिकल जांच भी होगी जिसमे और समय लगेगा।
ऐसे में इन शिक्षकों ने मुंबई, शिक्षण विभाग कार्यालय में आकर अनशन करने का प्लान बनाया है।
अगले सप्ताह से शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है और ऐसे में सरकारी स्कूलों को कम शिक्षको से ही पढ़ाई करवानी पड़ सकती है।
No comments
Post a Comment