संविधान सदन में आज एनडीए सांसदों की मुलाकात; मोदी मिलेंगे राष्ट्रपति से , करेंगे सरकार बनाने का दावा; रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह; कई पड़ोसी देश के अध्यक्ष होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने परसो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को त्यागपत्र दिया और परसो ही के दिन राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के नेताओं ने सर्वसम्मति से मोदी जी को अपना नेता चुना, प्रस्तावित पत्र भी जारी किया गया है।
इसके अलावा परसो शाम तक यह खबरे भी आई कि ७ निर्दलीय सांसद और ३ छोटे दलों के सांसद भी भाजपा को समर्थन दे रहे हैं।
टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू, राजद के नीतीश कुमार की इस भावी गठबंधन सरकार में अहम भूमिका तय है।
प्राप्त जानकारी के तहत चंद्रबाबू नायडू द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा , केंद्रीय कैबिनेट में छह मंत्री पद , एक लोकसभा अध्यक्ष की मांग रखी गई है।
वही नीतीश कुमार जो बिहार में भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बनकर राज्य सरकार चला रहे हैं, ने तीन सांसद पर १ मंत्री यानि कुल ४ मंत्रियों की मांग की है।
इन मांगों पर मंथन जारी है।
आज सुबह ११:३० बजे तक पुरानी संसद भवन के सेंट्रल हाल यानी संविधान सदन में एनडीए के नेताओं की मुलाकात होगी।जिसके बाद नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वह राष्ट्रपति को एनडीए के १४ घटकों के समर्थन पत्र भी सौंपेंगे।
रविवार ९ जून की शाम को राष्ट्रपति भवन में मोदी जी के साथ साथ अन्य कई मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होगा।
भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र के १८ वीं लोकसभा में कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान जैसे दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के अतिरिक्त अन्य कई राष्ट्रध्यक्ष शिरकत करेंगे।
No comments
Post a Comment