0 मुंबई लोकल ठाणे दिवा मार्ग पर इस साल की 24 वीं मौत/37 वर्षीय युवा भीड़ के चलते ट्रैक पर गिरा, हुई मौत - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई लोकल ठाणे दिवा मार्ग पर इस साल की 24 वीं मौत/37 वर्षीय युवा भीड़ के चलते ट्रैक पर गिरा, हुई मौत

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन की भीड़ से सभी अच्छी तरह परिचित हैं। थाने के आगे सबर्बन परिसर डोंबिवली से 37 वर्षीय आर के सावला का हाथ रॉड से स्लिप हुआ और ट्रेन के बाहर ट्रैक पर गिर पड़ा।


9.25 सुबह की कर्जत सीएसएमटी फास्ट में सावला रोज सफर करता था , जिसमे उसके दोस्त भी होते थे।इस बार वह ओवर क्राउड के चक्कर में गेट के पास ही जगह पा सका और हाथ फिसल रहा था, उसने दोस्तो को आवाज लगाई पर जब तक मदद मिलती वह ट्रैक पर गिर चुका था। वह दादर कपड़ा मार्केट में काम करता था।

ठाणे दिवा मार्ग पर इस साल जनवरी से अब तक मारनेवाले लोगो का आंकड़ा 24 तक पहुंच गई है।

दिवा मार्ग पर अतिरिक्त ट्रैक लाइन है पर ट्रेन बढ़ाई नही गई है।यदि ट्रेन बढ़ाई जाए तो भीड़ भी नियंत्रित हो सकती है। 
अर्चना दुसाने, वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक, ठाणे रेलवे ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली और अस्पताल ले जाया गया पर सावला को नही बचाया जा सका।

सावला को अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी। एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट लगाई गई है। यह घटना कल सुबह की है। सावला ने अपने पीछे पत्नी और छोटे बच्चे को छोड़ा है।





No comments