६० साल बाद पहली बार लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा की गठबंधन सरकार, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू को मिलेगा बड़ा रोल/ देश को मिला मजबूत इंडिया ब्लॉक के रूप में विपक्ष
18 वी लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को २९१ , इंडिया गठबंधन को २३४ सीटें मिली हैं। अकेले भाजपा ने २४० सीटें हासिल की हैं।
ये आंकड़े जरूर भाजपा वाली एनडीए गठबंधन के लिए सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है।
पीएम मोदी ने कल पार्टी मुख्यालय से कहा कि १९६२ के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही पार्टी लगातार तीसरी बार जनादेश लेकर सरकार बना रही है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में पिछले ८० दिनो से लोकसभा का चुनाव चल रहा था।सात चरणों में यह चुनाव १३ अप्रैल से लेकर १ जून तक चला।
२०१४ में भाजपा ने २८२, २०१९ में ३०३ और अब यह गिरकर बहुमत आंकड़े २७२ से कम होकर २४० पर जरूर अटका है पर गठबंधन में सरकार बनने की राह पर अग्रसर है।
राष्ट्रपति भवन द्वारा ५ जून से ९ जून तक के लिए शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के चलते भवन के बंद रहने का निर्णय लिया गया है।
मौजूदा गठबंधन में नीतीश कुमार जिनके पास १२ सीटें आई हैं और आंध्र प्रदेश के चंद्र बाबू नायडू जिनके पास १६ सीटें आई हैं , इस सरकार में प्रमुख निभाएंगे।
आज सुबह ११:३० बजे मोदी कैबिनेट की बैठक होगी।
दूसरी ओर कांग्रेस ने जहां २०१९ में ५२ सीटें लाई थीं जो २०१४ के ४४ के मुकाबले अधिक रहा , उसने भव्य प्रदर्शन करते हुए २०२४ में १०० सीटें प्राप्त की हैं।
इंडिया गठबंधन को २३४ सीटें मिली जो जादुई बहुमत २७२ के आंकड़ों से दूर जरूर है पर मजबूत विपक्ष के रूप में तेजी से उभरा है। कांग्रेस भी आज शाम बैठक करने वाली है। कांग्रेस की ओर से नीतीश कुमार को डिप्यूटी सीएम बनाने की भी अटकले हैं। देखना यह है कि क्या इंडिया ब्लॉक जोड़ तोड़ की राजनीति कर सरकार बनाने का सोचती है या विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।
भाजपा को सबसे अधिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से शिकस्त मिली है।
२०१९ में भाजपा को यूपी में ६२ सीटें मिली थी जो इस बार ३३ पर रह गईं। सपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ३७ सीटें जीती हैं। जौनपुर, मछलीशहर, फैजाबाद, चंदौली, बलिया, रॉबर्ट्स गंज, आजमगढ़, गाजीपुर, घोसी में भाजपा ने शिकस्त खाई है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, एयरपोर्ट, आधुनिक रेलवे स्टेशन का विकास भी भाजपा को वहां जीत नही दिला सकी।
१३ दिग्गज मंत्रियों को देखना पड़ा पराभव
महिला एवम बालकल्याण मंत्री स्मृति ईरानी, ऊर्जा मंत्री आर के सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स के राजीव चंद्रशेखर, भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, स्वास्थ्य स्वतंत्र प्रभार भारती पवार चुनाव हारे हैं।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का चला जादू, शिंदे की सीटें हुई कम!
*४८ सीटों पर जीतनेवालो की सूची:
१) दक्षिण मुंबई – अरविंद सावंत – ठाकरे गट
२) दक्षिण मध्य मुंबई – अनिल देसाई – ठाकरे गट
३) उत्तर पश्चिम मुंबई – अमोल कीर्तीकर – ठाकरे गट
४) बुलढाणा – प्रतापराव जाधव – शिंदे गट
५) ठाणे – नरेश म्हस्के – शिंदे गट
६) कल्याण – श्रीकांत शिंदे – शिंदे गट
७) नाशिक – राजाभाऊ वाजे – ठाकरे गट
८) औरंगाबाद – संदीपान घुमरे – शिंदे गट
९) हिंगोली – नागेश पाटील – ठाकरे गट
१०) यवतमाळ – संजय देशमुख – ठाकरे गट
११) हातकणंगले – धैर्य़शील माने – शिंदे गट
१२) मावळ – श्रीरंग बारणे – शिंदे गट
१३) शिर्डी – भाऊसाहेब वाकचौरे – ठाकरे गट
१४) बारामती – सुप्रिया सुळे- शरद पवार गट
१५) शिरुर – डॉ. अमोल कोल्हे – शरद पवार गट
१६) उत्तर मुंबई – पियूष गोयल – भाजप
१७) उत्तर मध्य मुंबई – वर्षा गायकवाड – काँग्रेस
१८) नंदुरबार – गोवाल पाडवी– काँग्रेस
१९) धुळे – डॅा. शोभा बच्छाव – काँग्रेस (आघाडी)
२०) जालना – कल्याण काळे – काँग्रेस
२१) लातूर – शिवाजीराव काळगे – काँग्रेस
२२) नांदेड – वसंत चव्हाण – काँग्रेस
२३) अकोला – अनुप धोत्रे – भाजप
२४) अमरावती – बळवंत वानखेडे – काँग्रेस
२५) नागपूर – नितीन गडकरी – भाजप
२६) भंडारा-गोंदिया –प्रशांत पडोले– काँग्रेस
२७) गडचिरोली – डॅा. नामदेव किरसान – काँग्रेस
२८) चंद्रपूर – प्रतिभा धानोरकर – काँग्रेस
२९) पुणे – मुरलीधर मोहोळ – भाजप
३०) सोलापूर – प्रणिती शिंदे – काँग्रेस
३१) भिवंडी – बाळामामा म्हात्रे – शरद पवार गट
३२) दिंडोरी – भास्करराव भगरे – शरद पवार गट
३३) रावेर – रक्षा खडसे – भाजप
३४) बीड – बजरंग (बप्पा ) सोनवणे– शरद पवार गट
( महाविकास आघाड़ी)
३५) वर्धा – अमर काळे– शरद पवार गट
३६) माढा – धैर्यशील पाटील – शरद पवार गट
३७) सातारा – उद्यनराजे भोसले – भाजप
३८) अहमदनगर – निलेश लंके – शरद पवार गट
३९) मुंबई उत्तर पूर्व – संजय दिना पाटील – ठाकरे गट
४०) पालघर – डॉ. हिमंत सावरा – भाजप
४१) सिंधुदुर्ग – नारायण राणे – भाजप
४२) जळगाव – स्मिता वाघ – भाजप
४३) सांगली – विशाल पाटील – अपक्ष
४४) रायगड – सुनील तटकरे– अजित पवार
४५) धाराशिव – ओमराजे निंबाळकर – ठाकरे
४६) परभणी – संजय जाधव – ठाकरे
४७) रामटेक – श्यामकुमार बर्वे – काँग्रेस
४८) कोल्हापूर – शाहू महाराज छत्रपती – काँग्रेस
No comments
Post a Comment