महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित एनडीए को ३३ सीटें तक का अनुमान, इंडिया गठबंधन को १८ सीटों तक संभावना
४८ संसदीय सीटों वाले महाराष्ट्र में एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार भाजपा एवम संगठित एनडीए को ३० से ३५ सीटें तो वही कांग्रेस, शरद पवार की राकांपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना एवम अन्य पार्टियों की महाविकास आघाड़ी वाली इंडिया गठबंधन को १८ से २१ सीटें मायने का अनुमान लगाया गया है।
यदि अनुमान के मुताबिक परिणाम आए तो भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना मुख्यमंत्री ला सकती है।
बता दें कि मूल शिवसेना से एकनाथ शिंदे बागी नेता के रूप में ३६ अन्य विधायको के साथ भाजपा के समर्थन में आए थे तो भाजपा ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया था।
इसके पीछे नीति थी कि उद्धव खेमे को और कमजोर किया जा सकेगा और सफलता भी मिली जब शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बड़े नेताओं का महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों से शिंदे समूह को समर्थन मिलता गया और जनाधार भी बढ़ता गया।
अब लगता है कि शिंदे की शिवसेना कदाचित भाजपा के लिए जितनी उपयोगी हो सकती थी वह हो चुकी है और अब अधिक उपयोग नहीं रह गया है। राज्य में आगे विधानसभा चुनाव भी हैं इसलिए यह गठबंधन राज्य चुनाव के लिए भी कायम रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। भाजपा राज्य चुनाव में ड्राइवर की सीट पर बैठकर लड़ना चाहेगी।
दूसरी ओर अजीत पवार के समूह को सिर्फ एक ही सांसद मिल सकने के अनुमान बताए जा रहे हैं। भाजपा इनका कद भी अब कम करना चाहेगी जिसका मतलब यह है कि अजीत पवार की उपमुख्यमंत्री की कुर्सी भी हिल सकती है।
यदि एग्जिट पोल परिणाम के मुताबिक रिजल्ट ४ जून को रहा तो इंडिया ब्लॉक के खराब प्रदर्शन के कारण उद्धव ठाकरे का कद भी घट सकता है।कदाचित उद्धव खेमे के कई नेता या तो शिंदे का या भाजपा का दामन थाम सकते हैं और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के प्रति लॉयल्टी कम हो सकती है।
शरद पवार जी जीवन के ८३ बसंत पर कर चुके हैं और ऐसे में इंडिया ब्लॉक के कमजोर प्रदर्शन के चलते उनका राजनीतिक अस्तित्व भी और कमजोर हो सकता है।
शिंदे की शिवसेना को विश्वास है कि उनकी मुंबई में तीन सीटें निश्चित रूप से निकलेंगी जिनमे दो बार के दक्षिण मध्य मुंबई के सांसद राहुल शेवाले, भायखला से अरविंद सावंत के खिलाफ विधायिका यामिनी यशवंत जाधव, गोरेगांव परिसर से रविंद्र वायकर शामिल हैं।
भाजपा मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुंबई उत्तर पूर्व से विधायक मिहिर कोटेचा की जीत को लेकर आश्वस्त है लेकिन २० साल से धारावी की कांग्रेसी विधायिका एवम मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के सामने पहली बार राजनीतिक मैदान में पारी खेलने वाले राष्ट्र के प्रसिद्ध सरकारी अधिवक्ता उज्ज्वल निकम के जीतने को लेकर शंका है।
न्यूज १८ सर्वे के अनुसार इंडिया समूह को १५ से १८ तो एनडीए को ३२ से ३५ सीट मिल सकती है।
रिपब्लिक PMARQ के अनुसार एनडीए को २९, इंडिया समूह को १९ सीटें मिल सकती हैं।
एबीपी सर्वे के अनुसार एनडीए को २२ से २६, इंडिया ब्लॉक को २३ से २५ सीट का अनुमान बताया गया है।
No comments
Post a Comment