दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र समेत दिग्गज हस्तियां ने किया योग
१० वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नेता शाइना एनसी के नेतृत्व में गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कई राजनेता, उद्योग जगत से जुड़े लोग, बॉलीवुड कलाकार अभिनेता, मनपा मुंबई आयुक्त भूषण गगरानी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सीएम शिंदे ने कहा कि योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए और समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया।
दिसंबर २०१४ में पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ( यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली) द्वारा २१ जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया था।
पीएम मोदी ने भी श्रीनगर के डल झील के किनारे ७००० लोगों के साथ योग दिवस आज सुबह मनाया है।
No comments
Post a Comment