सायन अस्पताल हिट एंड रन केस: फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के हेड डॉक्टर डेरे गिरफ्तार
सायन पुलिस स्टेशन को सायन अस्पताल ( लोकमान्य तिलक सर्व साधारण रुग्णालय, सायन) से रात 11:00 बजे फोन आया है कि एक ही महिला लगभग 60 वर्ष की है जिसे अस्पताल के गेट नंबर 7 के पास घायल अवस्था में पाया गया है उसे इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है।

सायन पुलिस ने रात में महिला जिसकी पहचान रुबेदा शेख के रूप में हुई ,उसके परिवार से जानकारी जुटानी चाही, जो करने में वक्त लगा। अस्पताल प्रशासन ने घटना से संबंधित कोई अन्य जानकारी नहीं दी।
दर असल फोरेंसिक मेडिसिन एवम toxicology विभाग, सायन अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर राजेश डेरे ने उसे अस्पताल में यही कहकर भर्ती कराया।
महिला के सिर और पैर से काफी खून बह गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
बाएं से डॉक्टर राजेश डेरे, मोबाइल इनसेट में मृतक रूबेडा शेख, मोबाइल लिए हुए रुबेदा शेख का बेटा
जानकारी के अनुसार पता चला कि महिला मुंब्रा की रहनेवाली है।कुछ समय पहले उसने अपना हाथ काट लिया था जिसके लिए मेडिकल सर्जरी १६ मई को हुई और सायन अस्पताल ने उसे कल ड्रेसिंग के लिए बुलाया था।वह कल ड्रेसिंग के बाद गेट क्रमांक ७ से बाहर जा रही थी, इसी समय एक काले रंग की गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई और वह सड़क पर गिर गई।
डॉक्टर डेरे इस गाड़ी में थे, उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में यह बताकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया कि बाहर इसी हालत में मिली है। इसके बाद डॉक्टर साहब चले गए।
आज सीसीटीवी जांच के बाद सायन पोलिस को पता चला तो डॉक्टर राजेश डेरे को हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
No comments
Post a Comment