0 डोंबिवली MIDC में भीषण आग से 60 घायल, 8 जाने गईं/ घायलों का इलाज करेगी राज्य सरकार/ मृतकों के परिजनों को पांच लाख आर्थिक मदद: मुख्यमंत्री - Khabre Mumbai

Breaking News

डोंबिवली MIDC में भीषण आग से 60 घायल, 8 जाने गईं/ घायलों का इलाज करेगी राज्य सरकार/ मृतकों के परिजनों को पांच लाख आर्थिक मदद: मुख्यमंत्री

डोंबिवली पूर्व एमआईडीसी परिसर के फेज २  में अमूदान कंपनी में बॉयलर के फटने से आग लग गई।
दोपहर आज की यह घटना है।

आग से निकलनेवाला धुआं इतना भीषण और भयावह था कि पांच किमी दूर से दिख रहा था।परिसर के कई इमारतों के घरों के खिड़की भी टूट गई। 

एनडीआरएफ, अग्निशमन दल की गाडियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी हो गया। देखते ही देखते ६० लोग घायल हो गए। ८ लोगों के मौत की खबर भी आई है। 

सीएम एकनाथ शिंदे ने रात ८ बजे पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की है। घायलों को एम्स सहित इलाके के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।शिंदे एकनाथ ने कहा है कि घायलों का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। पूरे प्रकरण की हर एंगल से जांच की जा रही है।

आग की लपटें इतनी ऊंचाई तक थी कि अगल बगल की १० /१२ कंपनियों को नुकसान पहुंचा है। कई गाड़ियां भी नष्ट हुई हैं। परिसर के रिहायशी जगहों से लोग जान बचाते दिखे।

No comments