महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों ने पांच चरण की वोटिंग हुई ख़तम/ मुंबई में दिग्गज उद्योगपतियों, फिल्मी सितारों ने दिया वोट
मुंबई के कोलाबा में 86 वर्षीय रतन टाटा ने वोट डाला।
सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार ने वोट डाला। सलमान खान दुबई से खास कर आज सोमवार को मुंबई पहुंचे और परिवार सहित मत अधिकार का प्रयोग किया।
पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने पत्नी ,पुत्र सहित बांद्रा के मतदान केंद्र में वोट डाला।
राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने पत्नी सहित ठाणे के मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया।इस अवसर पर शिंदे ने कहा कि मुंबई समेत ठाणे की तीन सीट और पालघर में सेना भाजपा का वर्चस्व है और सभी दस सीटें हम जीतेंगे।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, टाटा सन' स के चेयरमैन एन चंद्रसेकरन, बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर, जान्हवी कपूर, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवम मुंबई के पूर्व सांसद रहे राम नाईक ने भी मतदान किया है। केंद्रीय मंत्री एवम मुंबई के प्रत्याशी पीयूष गोयल, उद्योग पति अनिल अंबानी ने भी वोट डाला।
बॉलीवुड के दिग्गजों में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अमीर खान, ऋतिक रोशन, विद्या बालन, कियारा आडवाणी, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, खुशी कपूर, इमरान हाशमी, संजय दत्त, मनोज वाजपई, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सुनील शेट्टी, सुभाष घई, क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे एवम सचिन तेंदुलकर ने वोट डाला।
आज के इस मतदान के साथ ही महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर चुनाव खत्म हो गया है। नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। आज 8 राज्यों की 49 सीटों पर लगभग 56. 68% मतदान हुआ है।( शाम पांच तक ECI द्वारा जानकारी के आधार पर ) महाराष्ट्र में सबसे कम ४८.६६ प्रतिशत तो पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक ७३ प्रतिशत की वोटिंग हुई है। लद्दाख में दूसरी सबसे अधिक ६७ प्रतिशत वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश में ५५.८० प्रतिशत मतदान हुआ है। ओडिशा में ६०.५५ , झारखंड में ६१.९० प्रतिशत रहा।
अभी 25 मई और 1 जून को दो चरण के चुनाव अन्य राज्यों में होना बाकी है। आज के चुनाव को मिलकर कुल ४२९ सीटों के लिए मतदान हो चुका है और आखिरी दो चरणों में ११४ सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी।
No comments
Post a Comment