भाजपा के नेता अपने पिता का नाम लें, मेरे पिता का नाम लेकर वोट मत मांगे: पूर्व सीएम ठाकरे
नारायण राणे के घर कंकवली में कल उद्धव ठाकरे ने भाजपा को खूब आड़े हाथों लिया।
ठाकरे ने कहा हमने दो बार आपको सिंधुदुर्ग आपके गढ़ में हराया ।एक बार मेरे मुंबई बांद्रा निवास के क्षेत्र में भी हराया, अब भी आप हमे चुनौती देने की हिम्मत रखते हैं?
यदि आपने हमे रोका तो हम आपको दफना देंगे। उद्धव ठाकरे, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के अध्यक्ष एवम राज्य के पूर्व सीएम ने नारायण राणे को ध्यान में रखकर ये बाते कहीं।दर असल नारायण राणे को फिर कंकावली से उम्मीदवारी दी गौ है और राणे ने कहा कि डिप्यूटी सीएम फडणवीस के खिलाफ कोई बर्दाश्त नहीं की जायेगी और यदि ऐसा हुआ तो ठाकरे टीम को कनकवली में घुसने नही दिया जाएगा।
उद्धव ने कहा कि शाह अमित, केंद्रीय गृह मंत्री मुझे मत बताएं कि मुझे क्या बोलना है बल्कि १० सालों में आपने देश के विकास के लिए क्या क्या काम किए, इस बारे में जनता को बताएं।
बता दें कि महाविकास आघाड़ी में रहते हुए क्या उद्धव ठाकरे स्वातंत्र्य वीर सावरकर का नाम ले सकते हैं? यह बात अमित शाह ने कही थी।
उद्धव ने कहा कि उनकी INDI गठबंधन सत्ता में ३०० सीटें लाएगी और सरकार बनते ही जीएसटी में बदलाव होंगे जिससे आम नागरिक को बहुत फायदा होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा सत्ता में आए तो जितनी कंपनियां मोदी सरकार मुंबई से बाहर ले गई, जितने प्रोजेक्ट यहां से चले गए उन सभी को मुंबई में वापस लाया जाएगा।
ठाकरे ने कहा देश के विकास की बात तो छोड़िए , राणे आपके साथ है फिर भी कनकवली का विकास भाजपा की सरकार क्यों नही कर पा रही हैं?
उद्धव ने कहा भाजपा और अन्य भाजपा समर्थित दल के नेता बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल चुनाव में वोट मांगने के लिए मत करें,मैं उन्हे चेतावनी देता हूं।
भाजपा के नेता अपने पिता के नाम पर वोट मांगे।
मैं जनता से अपने पिता बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट मांगता हूं।
No comments
Post a Comment