तीसरे चरण के चुनाव को लेकर जारी है मतदान/ ९३ लोकसभा सीट के लिए १२०० कैंडिडेट मैदान में
१८ वीं लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान के लिए आज जनता वोट दे रही हैं।10 राज्यों १ केंद्र शासित राज्य के लिए मतदान हो रहा है।
कुल ९३ लोकसभा सीटें इस चरण में हैं जिनमे महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात शामिल हैं।
सूरत की लोकसभा सीट पर कोई अन्य प्रत्याशी न होने से वह भाजपा के नाम पहले ही हो चुकी है। पिछली बार लोकसभा २०१९ में सभी गुजरात की २६ सीटें भाजपा के नाम थीं।
अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री, मनसुख मांडविया स्वास्थ्य मंत्री के लिए भी आज मतदान हो रहे हैं।
महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा के राम सतपुते, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे की सुपुत्री प्रणिता के लिए आज मतदान हो रहा है। सिंधुदुर्ग रत्नागिरी से आज केंद्रीय सूक्ष्म एवम लघु उद्योग मंत्री नारायण राणे की साख भी आज दांव पर है।
मराठा योद्धा एवम हिंदवी प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयन राजे भोसले एवम शाहू जी महाराज के लिए भी मतदान आज हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव दिवंगत मुख्यमंत्री एवम केंद्रीय रक्षा मंत्री की पारिवारिक सीटें मैनपुरी, बदायूं, फिरोजाबाद से भी वोट पड़ रहे हैं।
No comments
Post a Comment