0 सायन के प्रतीक्षा नगर में आदित्य ठाकरे की सभा/ बलात्कारियों को समर्थन देने वाली भाजपा को क्या करेंगे मतदान?: आदित्य ठाकरे - Khabre Mumbai

Breaking News

सायन के प्रतीक्षा नगर में आदित्य ठाकरे की सभा/ बलात्कारियों को समर्थन देने वाली भाजपा को क्या करेंगे मतदान?: आदित्य ठाकरे

कल सायन कोलीवाडा के प्रतीक्षा नगर में इंडिया ब्लॉक गठबंधन के उम्मीदवार अनिल यशवंत देसाई के प्रचार में शामिल हुए आदित्य ठाकरे ने सभा की।

आदित्य ने कहा कि गुजरात में बिल्किस बानो बलात्कार का मामला सब जानते हैं। ३ साल के बच्चे को भी जान से मार दिया ,ट्रायल चला, अदालत से सजा हुई।उन्हे जेल से बाहर निकलवाकर उन बलात्कारियों को गले में हार फूल पहनाकर स्वागत किया गया।
जाति पात देखने बजाय बलात्कारियों को फांसी देनी थी लेकिन भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले उनका स्वागत किया है।ऐसे पार्टी को आप अपना मतदान दे सकते हैं?
कर्नाटक में भाजपा नेता रमन्ना का महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप बढ़ते ही जा रहे हैं।वीडियो वायरल हुए है। बलात्कारी रमन्ना ने २ से ३ हजार महिलाओं का शोषण किया और भाजपा उसे जर्मनी तक पहुंचने में मदद कर रही है। जिसे फांसी देनी चाहिए ,उसे बचाया जा रहा है। 
क्या आप महिलाएं भाजपा के राज में सुरक्षित महसूस कर सकती हैं? 
उन्होंने कर्नाटक के बलात्कारी रमन्ना की तुलना दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे संयुक्त विकास आघाड़ी के सत्तासीन उम्मीदवार से की और  यहां का रमन्ना बताया है।
जीडीपी का अर्थ गैस डीजल पेट्रोल बताते हुए आदित्य ठाकरे बोले कि गैस का आज क्या दाम है और २०१४ मे क्या था? पेट्रोल का , डीजल का भाव आज आसमान पर है। भाजपा ने कहा था रुपए को डालर से भी अधिक मजबूत करेंगे लेकिन डॉलर कहां है और रूपया कहां गिरता जा रहा है। आम आदमी को राहत के नाम पर क्या मिल रहा है? 

आदित्य ने कहा कि बड़े बड़े नेता आपके चक्कर लगाएंगे तो पूछिए जब कोरोना काल आया तब आप कहां थे।जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब आप लोग हमारे बीच क्यों नहीं थे। 

आदित्य बोले कि २०१४,२०१९ में हम भाजपा के साथ थे , तो उन्हे जीतने में आसानी होती थी ,आज उनके बड़े बड़े नेता गलियों की खाक छानते फिर रहे हैं, क्योंकि हमारा साथ नही है। 
यदि आप ४०० पार कर रहे होते तो हमे बालासाहेब की नकली संतान न कहते। 

महाराष्ट्र में राजनीति का स्तर बहुत नीचे तक गिरा चुका है। यहां से ऐसे व्यक्ति को दिल्ली भेजिए जो आपकी आवाज बने।हाथ में मशाल हो और आपकी समस्याओं के समाधान हो।आदित्य ने अनिल देसाई के हक में मतदान करने की अपील की। लोगो को मशाल पर वोट देने के लिए कहा और जनता ने मोबाइल टॉर्च जलाकर समर्थन किया।
इस सभा में कांग्रेस के विधायक व पूर्व मुंबई अध्यक्ष रहे भाई जगताप, सांसद कुमार केतकर, मुंबई मनपा में पूर्व विरोधी पक्ष नेता और स्थानीय कांग्रेसी नगरसेवक रहे रवि राजा, यूथ रिपब्लिकन अध्यक्ष सागर संसारे,  पूर्व राकांपा मुंबई अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, शिवसेना विधानसभा प्रमुख गोपाल शेलार, विधानसभा संघटक एवम पूर्व नगरसेवक शिवसेना गजानन पाटिल, शिवसेना सचिव साईनाथ दुर्गे एवम कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments