0 मुंबई में बेमौसम बरसात एवम तूफानी हवा का कहर/ पंतनगर में विशाल होर्डिंग गिरा, 74 घायल, 4 की मौत/ एजेंसी पर एफआईआर - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई में बेमौसम बरसात एवम तूफानी हवा का कहर/ पंतनगर में विशाल होर्डिंग गिरा, 74 घायल, 4 की मौत/ एजेंसी पर एफआईआर


मुंबई में आज दोपहर 3 बजे के लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक तेज बरसात के साथ तूफानी हवाएं चली जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 187 पेड़ धराशाई हो गए।

 घाटकोपर पूर्व , पूर्व द्रुतगति मार्ग के पास छेड़ा पेट्रोल पंप परिसर में 120*120 फीट का विशाल होर्डिंग लोहे और स्टील के स्ट्रक्चर सहित गिर गया। इसके नीचे लगभग 100 लोग दब गए।किसी का हाथ टूटा, किसी का पैर तो किसी का सर में चोट आई। राजावाडी में लगभग 90 लोगों को भर्ती किया गया। 4की मौत हो गई।
दमकल, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए।मशक्कत के बाद उसमे फंसे लोगों को निकाला जा सका।
सीएम शिंदे ने घटना स्थल का जायजा लिया और मृतकों के लिए पांच लाख के सहायता की घोषणा की है।
होर्डिंग लगाने वाली इगो मीडिया एजेंसी ने मनपा की मंजूरी नहीं ली थी। सिर्फ रेलवे पुलिस सहायक आयुक्त की मंजूरी ली थी।
मनपा 40*40 फीट से अधिक होर्डिंग के साइज की मंजूरी नहीं देती।
तत्काल प्रभाव से जहां मनपा की मंजूरी नहीं, वहां सभी जगहों से EGO मीडिया के होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मनपा के DCM special ने इगो मीडिया के मुलुंड कार्यालय को नोटिस जारी किया।
रेलवे पुलिस एसीपी ने भी ego media को नोटिस जारी किया है।
विभिन्न आईपीसी की धाराओं में पंतनगर, घाटकोपर पोलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होर्डिंग के समक्ष जो वृक्ष था उसे भी प्वाइजनिंग का इंजेक्शन देकर उसे कमजोर किया जा रहा था।
बांद्रा में भी बरसात से एक मौत की ख़बर आई हैं।
वडाला में बरकत अली नाका के पास एक निर्माणाधीन लोहे के स्ट्रक्चर की कार पार्किंग  भी क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा झाले नीचे दबकर 3 लोग घायल हो गए।



No comments