९३ मुंबई धमाके में १० साल की सजा काट चुका अपराधी भी अमोल कीर्तिकर के लिए मांग रहा वोट
उत्तर पश्चिम मुंबई से शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतारा गया है ।
अमोल कीर्तिकर के पिता गजानन कीर्तिकार यहां से सांसद हैं और वह बालासाहेबांची शिवसेना के साथ हैं जिसके प्रमुख एकनाथ शिंदे, सी एम हैं।
(१९९३ बम धमाके में अपराधी इब्राहिम मूसा )
अमोल कीर्तिकर के प्रचार में अपराधी भी दिखाई दे रहे हैं। इब्राहिम मूसा १९९३ के मुंबई बम धमाके के समय हथियार सप्लाई करता था और इस आरोप के साबित होने के बाद उसे न्यायालय ने १० साल की सजा सुनाई थी। यही इब्राहिम मूसा अब अमोल कीर्तिकर के लिए रैलियों में वोट मांगते हुए दिखाई दे रहा है।
अमोल से भी ईडी कॉविड के दौरान करोड़ों के खिचड़ी घोटाले में पूछताछ कर रही है।
अमोल का मुकाबला शिंदे समर्थित बालासाहेबांची शिवसेना के प्रत्याशी रविंद्र वायकर के साथ है जो वर्तमान में जोगेश्वरी पूर्व से विधायक भी हैं और हाल ही में उद्धव खेमे से शिंदे खेमे में शामिल भी हो गए हैं।
No comments
Post a Comment