गुजरात में पैर के अंगूठे से किया मतदान/ कई सालों से कर रहे हैं इसी तरह मतदान/एक्सीडेंट में खोया दोनो हाथ
गुजरात के नाडियाड में पोलिंग बूथ पर एक मतदाता अंकित सोनी ने पैर के अंगूठे से मतदान किया है।
चुनावी अधिकारी ने उनके पैर के अंगूठे पर स्याही का निशान लगाया और उसके बाद बूथ केंद्र पर अंकित ने मतदान कर दिया।
कुछ वर्ष पहले अंकित ने एक एक्सीडेंट में अपने दोनो हाथ खो दिए थे।
अंकित कहते हैं " मैं हर बार हर चुनाव में पैर के अंगूठे से इसी तरह मतदान करता आया हूं। जनता से निवेदन है कि मतदान जरूर करें।"
उल्लेख कर दें गुजरात की २५ सीटों के लिए भी आज ही मतदान हो रहा है।
अंकित जैसे मतदाता उनके लिए प्रेरणा है जो मत देने , लाइन में लगने, पोलिंग बूथ तक जाने को नीरस प्रक्रिया मानते हैं और वोट देने को सबसे अंतिम काम मानते हैं।
No comments
Post a Comment