0 मम्मी हमे माफ कर दें...वीडियो बनाने के बाद सब्जीवाले ने की आत्महत्या/ पोलिस की प्रताड़ना के चलते उठाया कदम/ कानपुर की घटना - Khabre Mumbai

Breaking News

मम्मी हमे माफ कर दें...वीडियो बनाने के बाद सब्जीवाले ने की आत्महत्या/ पोलिस की प्रताड़ना के चलते उठाया कदम/ कानपुर की घटना

कानपुर के सचेंदी थाना परिसर से चौकाने वाली घटना उजागर हुई है।
यहां  सुनील राजपूत नामक सब्जी विक्रेता ने आत्महत्या कर ली है।सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया।
मम्मी हमे माफ कर दें, पापा तो...वीडियो में यह कहा।
एक और वीडियो में मृतक ने कहा कि स्टेशन इंचार्ज और एक कांस्टेबल ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है।
फ्री में सब्जी ले जाते हैं, पैसा भी छीन लेते हैं। गाली भी देते हैं। पोलिस अधिकारी कहते हैं, तुम हमारा कुछ भी नही बिगाड़ सकते। सुनील राजपूत मंडी में सब्जी का ठेला लगाता था, और पोलिस का यह रवैया डेढ़ दो महीने से चल रहा था। वीडियो में सब इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार का नाम लिया गया है।

पोलिस के इस क्रूर रवैए से तंग एंकर सुनील राजपूत ने आत्महत्या कर ली है।
पोलिस जब रक्षक के बजाय हफ्ताखोर भक्षक बन जाते तो आम आदमी कहां जाए, यह सोचने वाली बात जरूर है।

सामान्य सब्जी के ठेले से परिवार का गुजारा करनेवाला गरीब इज्जत का ही तो भूखा है।मेहनत कर दो पैसे जुड़ता है ताकि उसका परिवार चल सके और उसे संरक्षण देने के बजाय यदि पोलिस ही ऐसा बर्ताव करे तो प्रशाशन को जरूर सकता हो जमा चाहिए और ऐसे अधिकारियों केखिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी ही चाहिए।


No comments