स्वाती मालीवाल ने पोलिस को दी सूचना/ सी एम आवास पर उनके निजी सहायक ने की मार पीट/बदसलूकी
कभी दिल्ली से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रही स्वाति मालीवाल ने कल दिल्ली पोलिस को मोबाइल से पीसीआर पर फोन कर जानकारी दी कि उनके साथ मार पीट ,बदसलूकी की गई, अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया है।
इसकी पुष्टि आज आम आदमी पार्टी ने नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी मीडिया के समक्ष कर ही दिया है।
दरअसल कल सुबह स्वाति सीएम अरविंद केजरीवाल से आधिकारिक सीएम आवास में मिलने गई तो ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए निर्देशित किया गया। यहां केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मार पीट की, अश्लीलता पूर्ण बेइज्जती की, अभद्र व्यवहार किया।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम ने इसका संज्ञान लिया है और सख्त कारवाई करेंगे। आप पार्टी महिला के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती।
हालांकि मालीवाल सिविल लाइन पोलिस स्टेशन गई जरूर थी पर शिकायत दर्ज कराए बिना ही वापस लौट गईं।
वह आप से राज्यसभा सदस्य बनाई गईं हैं और खबर यह है कि उन पर यह सीट छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद स्वाति का कोई बयान नहीं आया, कोई विरोध नहीं किया बल्कि वह बाहर ट्रिप पर चली गईं।इससे पार्टी के आला नेता कदाचित नाराज हैं।
स्वाती को पंजाब में एडजस्ट किया जाएगा क्यों कि वहां से हर भजन सिंह सीट छोड़ने वाले है और भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।लेकिन स्वाति ने गलत संदेश समझा कि उन्हे पार्टी साइडलाइन करना चाहती है।
इसी गलतफहमी पर बात करने के लिए वह सीएम आवास आईं थीं।
राष्ट्रीय महिला आयोग इस बाबत एक पूछताछ टीम भेजने जा रही है और पुलिस को भी नोटिस जारी कर इस पर लिए एक्शन की जानकारी लेगी। महिला आयोग ने यह जानकारी सोशल एप X पर लिखी है।
No comments
Post a Comment