0 देश के पीएम मोदी के नाम पर कोई जमीन, घर, कार नही। कल नामांकन के साथ दिए घोषणा पत्र में सिर्फ ३ करोड़ की चल संपत्ति का ब्यौरा - Khabre Mumbai

Breaking News

देश के पीएम मोदी के नाम पर कोई जमीन, घर, कार नही। कल नामांकन के साथ दिए घोषणा पत्र में सिर्फ ३ करोड़ की चल संपत्ति का ब्यौरा

कल पुष्य नक्षत्र में सुबह ११:४० बजे वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लडने हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने पर्चा भरा और इलेक्टोरल अधिकारी ने स्वीकार किया है।

दिए गए घोषणा पत्र में मोदी जी के हलफनामे में किसी भी तरह की कोई जमीन, कार या घर उनके नाम पर नहीं है, ऐसी जानकारी है।
२.८५ करोड़ की स्टेट बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट है। सोने की चार अंगूठियों का जिक्र है जिनकी कीमत २,६७,७५० रुपए है और वजन ४५ ग्राम है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में ९ लाख तक का निवेश है।
२०१८/२०१९ आर्थिक वर्ष में ITR के हिसाब से उनकी कर योग्य आय ११ लाख थी जो २०२३/२४ में बढ़कर २३ लाख हुई है। इस बीते वित्तीय वर्ष में ३,३३, १७९ रुपए का टैक्स प्रधानमंत्री ने भरा है।
पी एम मोदी जी के पास ५२,९२० रुपए नकदी है।

नामांकन से पहले शाम में ६ किमी का रोड शो भी किया गया जिसमे मतदाताओं , कार्यकर्ताओं ,समर्थको का भरपूर उत्साह देखने को मिला। वाराणसी की गलियों, इमारते लोगों से खचाखच भरी रहीं। हर वर्ग के लोग मोदी जी के रोड शो में भावुक दिखाई दिए।






No comments