चौथे चरण की वोटिंग में 66% मतदान/श्रीनगर में पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक 38% मतदान संपन्न
18 वें लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के तहत कल 96 लोकसभा सीट के लिए वोट डाले गए और 66% के लगभग मतदान प्रतिशत रहा।कल ही जम्मू काश्मीर में भी वोट डाले गए।श्रीनगर राजधानी में तो पिछले 25 वर्षो का रिकॉर्ड टूट गया और वहां 38% मतदान किया गया।
कल 9 राज्यों और एक केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में मतदान हुआ।
संसद की निचली सदन के कुल 543 सीटों में से 379 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। लगभग 23 राज्यों में मतदान किया जा चुका है।
कल अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधान सभा के लिए भी मतदान किए गए।
कल के हुए चुनाव में आंध्र प्रदेश में 2019 में 80% मतदान हुए थे जबकि कल 72.69% रहा।
बिहार में पिछली बार 59.35% वोटिंग रही जबकि कल 57.06% हुआ।
जम्मू कश्मीर में 25 सालो का ऐतिहासिक रिकार्ड टूटा।
झारखंड में पहले 66.95% हुआ था जबकि कल 64.59% रहा।
मध्य प्रदेश में 75.74% था और कल यह टर्नआउट 70.9% रहा।
महाराष्ट्र में 2019 में 61.61% था जबकि कल 58.56% रहा।
ओडिशा में पहले 74.28% था जबकि कल 72.13% रहा।
तेलंगाना में पहले 62.77% था और कल 2024 में 64.12% रहा।यहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।
उत्तर प्रदेश में लगभग समान प्रतिशत रहा। पहले 2019 में यहां 58.86% था और कल 58.05% था।
पश्चिम बंगाल में 2019 में 82.88% था और कल 5% घटकर 77.64% मतदान प्रतिशत रहा।
जम्मू कश्मीर में पिछले 30 सालों में पहला चुनाव ऐसा हुआ है जहां किसी अलगाव वादी ने चुनाव का बॉयकॉट नही किया।2019 में यहां चुनाव मतदान प्रतिशत 15% था जबकि इस बार यह आंकड़ा 38% पहुंच गया।
यही आंकड़ा कभी 1999 में महज 11.9% था।
अगले तीन चरण के मतदान होने अभी बाकी हैं। 20 मई, 25 मई और 1 जून को ये मतदान संपन्न होंगे।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वाराणसी लोकसभा से चुनाव के लिए नामांकन भरा। यहां चुनाव 1 जून को सम्पन्न होंगे।
No comments
Post a Comment