जमीन विवाद के चलते जौनपुर के बरसठी में दो सगे भाइयों की हत्या/ पुलिस प्रशाशन हाई अलर्ट पर
मामला जौनपुर जनपद में बरसठी क्षेत्र में स्थित पलटूपुर गांव का है जहां से दशरथ यादव को कुछ जमीन पट्टे पर हुई थी पर उनके ही पटीदार केशनाथ यादव उनको कब्जा लेने नहीं दे रहे थे। हालांकि ५०वर्षीय दशरथ उर्फ मुन्ना यादव को २०१२ में ही जमीन का पट्टा मिल गया था।
इस मामले में दशरथ यादव ने हाई कोर्ट में अपील की थी जहां से उच्च न्यायालय ने तहसील प्रशासन को पीड़ित को कब्जा दिलाने के संदर्भ में निर्देश दे दिया।
एक सप्ताह पहले माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के आधारपर कार्रवाई करते हुए तहसील प्रशासन में पीड़ित दशरथ यादव को पेट की जमीन का कब्जा दिला दिया।
केषनाथ यादव इससे बुरी तरह नाराज थे और दशरथ का मडहा उखाड़ कर बगल वाली नहर में फेंक दिया।
सुबह इसी बात को लेकर दशरथ अपने भाई सुभाष यादव के साथ केश नाथ के यहां पहुंचे, बात बढ़ने लगी तो लाठी डंडे ,पत्थर, ईट तक पहुंच गई।
केषनाथ यादव के लोगों ने दशरथ यादव, भाई सुभाष यादव को पीट पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने आए दशरथ पत्नी कबूतर देवी ४४ वर्षीय, भाई भरतलाल ५५ वर्ष, भरत की पत्नी अनारा देवी ४८ वर्षीय को भी पीटकर अधमरा कर दिया गया।
सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दोनो भाई दशरथ और सुभाष यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीनों का इलाज जारी है, स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पूरा ग्रामीण क्षेत्र छावनी में बदल गया है।कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई ।जौनपुर के पुलिस अधीक्षक
मड़ियाहूं के सीओ भी अस्पताल पहुंचे। एस ओ अरविंद सिंह के अनुसार मामला जमीन के विवाद का था जो पुराना था और काफी समय से विवादित था।
पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मौके से हमलावर फरार हैं और उनकी तलाश सूत्रीय जानकारी के अनुसार अभी जारी है। पूरी घटना बीते कल यानी गुरुवार की है।
No comments
Post a Comment