0 पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल - Khabre Mumbai

Breaking News

पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल

संजय निरुपम उत्तर मुंबई से पूर्व सांसद रहे हैं और पूर्व में कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं।

आज महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में संजय निरुपम ने  शिवसेना में जाहिर प्रवेश किया है। ठाणे के आनंद परिसर में शिंदे,  विधायक प्रताप सरनाइक, रविंद्र फटक, महिला विभाग संघटक श्रीमती मीनाक्षी शिंदे, ठाणे लोकसभा से महायुति के संयुक्त उम्मीदवार नरेश म्हस्के, ठाणे विधानसभा प्रमुख हेमंत पवार जैसे नेता मौजूद रहे।

संजय ने लगभग बीस साल पहले ही अविभाजित शिवसेना छोड़ी थी। करियर की शुरुआत में उन्होंने अविभाजित शिवसेना मुखपत्र दोपहर का सामना हिंदी समाचार पत्र में बतौर संपादक के रूप में कार्य किया। शिवसेना में बड़ी जिम्मेदारी भी मिली। बाद में कांग्रेस में चले गए।सांसद भी बने। उत्तर मुंबई में राजनेता के रूप में खुद को स्थापित किया और उत्तर भारतीय चेहरा बने। जुहू चौपाटी में छठ पूजा आयोजन में भी ख्याति बटोरी।

 निरुपम की मानें तो आज एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होना संजय के लिए घर वापसी जैसा है। संजय की पत्नी और बेटी ने भी विभाजित शिवसेना का दामन थामा है। शिवसेना में शामिल होने का फैसला उन्होंने आज लिया था।
कुछ दिन पहले ही संजय ने खुलकर विरोध किया कि शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के साथ कांग्रेस सीट बंटवारे के फार्मूले पर सही नही है और कांग्रेस को दबाया जा रहा है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निकाले जाने की खबर भी थी और नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने निष्कासन लेटर भी जारी किया था जबकि संजय ने कहा कि निष्कासन के पहले उन्होंने खुद ही इस्तीफा दे दिया था।

संजय निरुपम का शिवसेना में शामिल होना वह भी मुंबई में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटके जैसा है।

No comments