राम सातपुते के लिए सोलापुर में योगी की प्रचंड सभा/ अपार जनसमूह से मांगा समर्थन
कल महाराष्ट्र के सोलापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद उम्मीदवार राम सातपुते के लिए सभा की जिसमे उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और भाजपा के काम गिनवाए।
कांग्रेस के समय किसान आत्महत्या कर रहा था आज उन्हे किसान सम्मान निधि मिल रही है।
नारियों के सम्मान के लिए, १२ करोड़ लोगों को फ्री में उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। घर घर में शौचालय बनाने को योजना लाई गई और फायदा दिया गया है।
कांग्रेस ७० सालो में गरीबी नही हटा सकी और नारे देती रही।किसी पत्रकार ने पूछा ,गरीबी कैसे हटाएंगे तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम सभी के प्रॉपर्टी का सर्वे करने के बाद उन पर विरासत टैक्स लगाएंगे और जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनमें बांट देंगे। औरंगजेब के समय में जजिया कर लगता था, ठीक उसी तरह कांग्रेस विरासत टैक्स लगाना चाहती है जो भारत कभी मान्य नहीं करेगा।
आज हमारी सरकार में ८० करोड़ लोगो को मुफ्त में कल्याण योजना के तहत राशन मिल रहा है।
हर घर जल योजना के तहत घर घर में नल लगवाए जा रहे हैं।
गरीबों को ४ करोड़ घर दिए जा चुके हैं, पी एम आवास योजना के तहत काम अब भी जारी है और अगले पांच सालों में सभी गरीबों को घर दे दिया जाएगा।
उपरोक्त बातें योगी आदित्यनाथ ने सोलापुर में कल कहीं।
उन्होंने कहा कि जब हिंदू आतंकवाद गढ़ा गया, हम पर थोपा गया, श्री राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाए गए तब केंद्रीय गृह मंत्री कौन था, सरकार किसकी थी। आज उनका परिवार चुनाव लड़ रहा है। योगी जी इशारा सोलापुर से कांग्रेसी दिग्गज प्रणिता शिंदे की ओर है जो मैदान में खड़ी हैं और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व सोलापुर से ही सांसद रहे सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। प्रणिता तीन बार विधायिका भी रही हैं।
No comments
Post a Comment