विजय वडेत्तिवार पर गैर संज्ञेय मामला दर्ज/ हेमंत करकरे को कसाब ने नही मारा, पोलिस ने ही मारा: विजय वडेत्तिवार
शुक्रवार को नागपुर पुलिसने महाराष्ट्र विधानसभा के विपक्ष अध्यक्ष के नाम पर गैर संज्ञेय मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।
महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवम विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि मुंबई एटीएस के प्रमुख रहे हेमंत करकरे को २६/११ हमले में कसाब ने नही बल्कि पोलिस अधिकारी ने मारा था।पोलिस अधिकारी का संबंध राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से है। उक्त बातें कांग्रेस नेता ने ५ मई को कही थीं।
पोलिस में नागपुर में सहायक इलेक्शन ऑफिसर संजय बोकडे ने चुनाव के मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट यानी आदर्श आचार संहिता के नियम को भंग करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई।सहायक चुनाव अधिकारी बोकडे को भाजपा नागपुर यूनिट के ओम पाठक द्वारा यह शिकायत मिली थी।
(बाएं से पाकिस्तान का आतंकी कसाब, पूर्व आईपीएस दिवंगत एटीएस महाराष्ट्र चीफ हेमंत करकरे)
पाठक ने चुनाव आयोग को जो शिकायत दी थी उसमे यह भी कहा गया है कि कांग्रेसी नेता एवम विधान सभा में विपक्ष के नेता ने कहा है कि उज्ज्वल निकम राष्ट्र विरोधी हैं जिन्होंने २६/१२ मामले में हेमंत करकरे से जुड़ी जानकारी छिपाई है। बता दें कि भाजपा के टिकट पर उज्ज्वल निकल, सरकारी वकील उत्तर मध्य मुंबई से लोकसभा प्रत्याशी हैं।उन्होंने २६/११ मामले में सरकार की ओर से पैरवी की और आतंकी कसाब को फांसी तक पहुंचाया था। कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा ऐसे गद्दार का समर्थन क्यों कर रही है?
भाजपा नेताओं ने कहा कि वोट बैंक और सत्ता के लिए विपक्ष कुछ भी कह सकता है और किसी भी हद तक गिर सकते हैं।
Non cognizable यानी गैर संज्ञेय मामले में पोलिस शिकायत दर्ज करती है लेकिन कोर्ट न्यायाधीश की मंजूरी/आदेश के बिना कोई जांच नही शुरू कर सकती। अक्सर NC छोटी मोटे गाली गलौज, लड़ाई झगड़े में होती है।
No comments
Post a Comment