0 हिंदू आतंकवाद व श्री राम के काल्पनिक कहने के लिए यूपी सीएम ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ; सोलापुर में गरजे योगी - Khabre Mumbai

Breaking News

हिंदू आतंकवाद व श्री राम के काल्पनिक कहने के लिए यूपी सीएम ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ; सोलापुर में गरजे योगी

भाजपा उम्मीदवार के लिए आज चुनावी सभा के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने सोलापुर में  कांग्रेस के नेताओं को खूब फटकार लगाई है।
हिंदू भगवा आतंकवाद एवम करोड़ों हिंदुओं के आराध्य श्री राम को काल्पनिक कहनेवाले नेताओं की खूब आलोचना की है।
(फाइल फोटो)

योगी आदित्यनाथ सोलापुर में आज भाजपा उम्मीदवार राम सतपुते के लिए प्रचार में मौजूद रहे और  सातपुते कांग्रेस की उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के खिलाफ मैदान में हैं। प्रणीति शिंदे, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवम महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।

योगी ने सभा के दौरान कहा कि यूपीए की सरकार थी जब भगवा आतंकवाद नाम फैलाया गया और हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिश की गई।हमारे आराध्य भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाए गए, उस समय कौन गृह मंत्री था।

आज उसी परिवार के लोग आपके सामने चुनाव लड़ रहे हैं। जनता इन्हे सबक जरूर सिखाएगी।
बता दें कि प्रणीति शिंदे भी सोलापुर शहर से तीन बार विधायिका रह चुकी हैं और सुशील कुमार शिंदे उनके पिता भी यहीं से सांसद रहे हैं।
मालेगांव में हुए ब्लास्ट का जिक्र करते हुए योगी ,यूपी सीएम ने कहा कि तत्कालीन मंत्री जी ने कहा था कि मैं भी इस ब्लास्ट में शामिल हो सकता हूं। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मैंने कहा था जरूर करिए, सबूत के साथ आइए।





No comments