0 आप राज्य सभा सांसद स्वाती ने कराई दिल्ली पुलिस में एफआईआर, सीएम केजरीवाल के पूर्व पीए पर एफआईआर दर्ज - Khabre Mumbai

Breaking News

आप राज्य सभा सांसद स्वाती ने कराई दिल्ली पुलिस में एफआईआर, सीएम केजरीवाल के पूर्व पीए पर एफआईआर दर्ज

पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष एवम आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी कि जिस दिन वह सीएम केजरीवाल से मायने उनके आधिकारिक निवास  सीएम आवास पहुंची , उनके साथ सीएम के पी ए विभव कुमार ने बदसलूकी की, थप्पड़ मारा।मुझे लातों से मारा गया और मेरे पेट में भी मारा। इतना ही नहीं, मेरे शरीर पर हमला किया गया।


(फाइल फोटो: स्वाती मालीवाल)

पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ धाराओं ५०६ ( अपराधिक धमकी), ५०९( महिला के सम्मान, उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए कुछ कहना या करना) ३५४ ( महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाना),  ३२३ ( निज इच्छा से चोट पहुंचाना) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

स्वाती मालीवाल  उपचार के लिए एआईआईएमएस  अस्पताल चली गईं।

स्वाती मालीवाल के इन बयान और एफआईआर के बाद आप की राजनयिक मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर #justice4SwatiMaliwal  ट्रेंड चल रहा है।


No comments