0 विक्रोली में नाला सफाई के समय २७ साल के सफाई कर्मी पर गिरी क्षतिग्रस्त दीवार, हुई मौत..बिल्डर पर नही हुई अब तक एफआईआर - Khabre Mumbai

Breaking News

विक्रोली में नाला सफाई के समय २७ साल के सफाई कर्मी पर गिरी क्षतिग्रस्त दीवार, हुई मौत..बिल्डर पर नही हुई अब तक एफआईआर

शुक्रवार को विक्रोली पार्क साइट इलाके के हनुमान नगर परिसर में नाला सफाई का काम हो रहा था।
मनपा ने नाला सफाई का जिम्मा निजी ठेके पर दिया हुआ है।

२७ साल का अक्षत गणपत कदम  नाले की सफाई कर रहा था, अन्य मजदूर भी अगल बगल में सफाई कर रहे थे।

(प्रतीकात्मक: नाला सफाई करते समय मजदूर)

इस समय बगल में ही एक घर के स्ट्रक्चर को तोड़ा गया था पर उसका कुछ हिस्सा दीवार वैसे ही छोड़ दी गई थी।यह दीवार अक्षत पर गिर पड़ी अक्षत उसमे दब गया। अन्य मजदूरों ने मलबा हटाने की कोशिश की जिसमे वक्त लगा और बाहरी लोगों की मदद भी लेनी पड़ी। स्थानीय पोलिस तुरंत अक्षत को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह दीवार लगभग १० फीट ऊंची थी।
घटना शुक्रवार दोपहर ३.३० बजे की है।जिस बिल्डर ने वह घर तोड़ा था, उसने यह क्षतिग्रस्त दीवार नही तोड़ी थी, वह कमजोर जरूर हो गई थी पर उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया ,यह सामाजिक कार्यकर्ता संदीप येवले का कहना है। अगल बगल की जगह भी बिल्डर विकसित करने की ओर अग्रसर है।
फिलहाल पार्क साइट पोलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ का मामला माना है और बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

अक्षत कदम विक्रोली के कामराज नगर का निवासी था और परिवार में उसकी पत्नी अस्मिता व तीन बच्चे सात, पांच और तीन साल के हैं।परिवार में सिर्फ अक्षत ही कमाने वाला था।अस्मिता के अनुसार वह स्क्रैप जमा करता था लेकिन नाला सफाई के काम में प्रतिदिन ५०० रुपए मिलता इसलिए उसने नाला सफाई का काम शुरू कर दिया।

अस्मिता ने कहा कि वह चाहती है कि बिल्डर पर प्राथमिकी दर्ज हो क्यों कि उसकी लापरवाही के कारण वह दीवार अक्षत पर गिरी और उसने अपना पति खो दिया है।बिल्डर ने है अगल बगल के घर डेवलपमेंट के नाम पर लिए हैं। पोलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments