उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा ने बनाया देश के बहुचर्चित वकील उज्ज्वल निकम को लोकसभा उम्मीदवार/30 सालो के वकालत जीवन में काफी ख्याति प्राप्त की है निकम ने
भाजपा ने उत्तर मध्य मुंबई से आखिरकार उम्मीदवार की घोषणा कर ही दी है।

देश के जाने माने वकील जो कई बड़े बड़े केस से जाने जाते हैं, उज्ज्वल निकम को उम्मीदवारी दी गई है, वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
तीस सालों के करियर में उज्ज्वल निकम ने 628 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई और 37 लोगों को मृत्युदंड दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कौन कौन से मामलो में उज्ज्वल निकम ने निभाई प्रमुख भूमिका?
1997 में गुलशन कुमार, प्रसिद्ध गायक एवम टी सीरीज के मालिक की हत्याकांड का केस निकम ने लड़ा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन की हत्या का केस भी निकम ने ही लड़ा था।
2013 मुंबई में हुए गैंग रैप मामले में भी निकम ने ही पैरवी की थी और अपराधियों को सजा मिली।
मरीन ड्राइव पोलिस स्टेशन में 2005 में हुए रेप केस में भी निकम ही वकील थे। 2006 में खैरलांजी नरसंघार में भी उज्ज्वल निकम ने लड़ाई लड़ी थी।
कोपर्डी गांव में हुई 2016 में सामूहिक बलात्कार एवम हत्या के मामले में भी जोरदार दलील दी थी।
2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले को देश अब तक नहीं भुला सका है, इसमें भी सरकार की ओर से उज्ज्वल निकम ने ही वकालत की थी।
1993 के मुंबई धमाके में भी निकम ने वकालत की लड़ाई लड़ी थी। 2003 के गेटवे आफ इंडिया में हुए बम धमाके का केस भी उज्ज्वल निकम ने ही लड़ा था।
भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज उज्ज्वल निकम के उम्मीदवारी की जानकारी दी गई है।
२००८ मुंबई आतंकी हमले के आतंकी अमीर अजमल कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को २०१६ में भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। आतंकियों के खिलाफ केस लड़ने के कारण उनकी जान को हमेशा खतरा बना रहा और सरकार से उन्हे z plus सुरक्षा भी दी गई है।
जलगांव ,महाराष्ट्र के मूल निवासी उज्ज्वल देवराव जी निकम के पिता भी बैरिस्टर और न्यायाधीश रहे। उज्ज्वल निकम विज्ञान से स्नातक बने और फिर कानूनी उपाधि प्राप्त की ।उज्जवल के बेटे अनिकेत भी मुंबई उच्च न्यायालय में क्रिमिनल लॉयर के रूप में कार्यरत हैं।
वर्तमान में यहां से दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन सांसद रहीं, जिनका टिकट काटकर भाजपा ने निकम को टिकट दिया है। यहीं से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और धारावी की दिग्गज विधायिका वर्षा गायकवाड भी महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवार हैं। निकम, वर्षा गायकवाड के विरुद्ध लड़ने जा रहे हैं।
No comments
Post a Comment