0 घाटकोपर मर्डर केस के आरोपी को दिवा से चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार/ १६ साल के लड़के को हथियार से हमला कर की गई हत्या - Khabre Mumbai

Breaking News

घाटकोपर मर्डर केस के आरोपी को दिवा से चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार/ १६ साल के लड़के को हथियार से हमला कर की गई हत्या

घाटकोपर पोलिस एवम अपराध शाखा यूनिट ७ को घाटकोपर पश्चिम स्थित हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है।
अपराध शाखा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घाटकोपर पश्चिम के सूर्यमुखी साईबाबा मंदिर के पास, डिजीक कॉम्प्लेक्स के निकट १६ साल के एक लड़के को किसी १९ साल के अपराधी ने धारदार हथियार से हमला कर उसका खून कर दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना कल २१ अप्रैल शाम पौने छह बजे के लगभग घटी। पोलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद अपराध शाखा एवम पोलिस प्रशाशन ने ४ अलग अलग टीम बनाई।सर्व प्रथम घटनास्थल पहुंच कर टीम ने वहां मौजूद आस पास के लोगों से हर संभव जानकारी जुटाई। अभियुक्त हत्यारे की जानकारी के लिए मुखबिरो की भी मदद ली गई।

टिप मिली कि अभियुक्त १९ वर्षीय अपराधी दीवा के दातिवाली परिसर में छुपा हुआ है, पोलिस ने वहां दस्तक दी और उस अपराधी को धर दबोचा।
मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पोलिस आयुक्त मुंबई विवेक फणसलकर , सह आयुक्त देवेन भारती,  सहायक पोलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव के निर्देशन में  जांच की पूरी प्रक्रिया की गई।


No comments