दूसरे चरण के मतदान से पहले पी एम मोदी की राजस्थान में हुंकार; महिलाओं के मंगलसूत्र तक नहीं बचने देगी कांग्रेस, कांग्रेस के मेनिफेस्टो को बताया नक्सली सोच
कल राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला।
मोदी ने कहा कांग्रेस ने अपना चुनावी मेनिफेस्टो यानी घोषणापत्र जारी किया है जिसमे कहा गया है कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो सभी के पास जो प्रॉपर्टी है ,उसकी जांच की जाएगी, महिलाओं के सोने का हिसाब किया जाएगा और फिर उसे जिनके पास ज्यादा बच्चे हैं, उनमें बांट दिया जाएगा।
कांग्रेस की यह सोच नक्सल वादियों की सोच है।मोदी ने कहा कि कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नही है, वह वाम पंथियों के चंगुल में फंस गई है। वह हमारी माताओं बहनों के मंगलसूत्र तक नहीं बचने देगी। हमारे मेहनत की कमाई से बनाई संपत्ति कांग्रेस घुसपैठियों में बांटेगी।
मोदी जी ने पहले यह भी कहा था कि कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र लगता है। कांग्रेस ने कहा था कि संपत्ति पर सबसे पहला हक मुसलमानों का है।
उल्लेख कर दें कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत १९ अप्रैल से हो चुकी है। दूसरे चरण का चुनाव २६ अप्रैल को संपन्न होने जा रहा है। गर्मी का तापमान मौसम को तीव्र किए हुए है और उस पर पक्ष विपक्ष का चुनावी हंगामा चरम पर है।
एक ओर कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार, इलेक्टोरल बॉन्ड, बेरोजगारी, मंहगाई आदि पर भाजपा पर आक्रामक है तो दूसरी ओर ट्रिपल तलाक, आर्टिकल ३७०, श्री राम मंदिर निर्माण, वंदे भारत एक्सप्रेस ,विश्व की पांचवी महा अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के स्थापित होने इत्यादि पर भाजपा वोट मांग रही है।
No comments
Post a Comment