छोटा राजन अभी जिंदा है! ९ साल बाद सामने आई तस्वीरें/ २०१५ से ही तिहाड़ जेल में बंद है राजन
कभी कुख्यात अंडरवर्ल्ड इंटरनेशनल डॉन दाऊद इब्राहिम का खास और यार रहा छोटा राजन सिर्फ मुंबई ही नही भारत भर में कई मामले को लेकर सुर्खियों में रहा है।मुंबई पोलिस के लिए तो वह मोस्ट वांटेड की टॉप लिस्ट में शामिल था।
९० के दशक में कुछ ऐसा दिखता था छोटा राजन
छोटा राजन के D गैंग से संबंध और ९० के दशक में मुंबई आर्थिक राजधानी में गैंग की तूती बोलती थी।
१९९३ में मुंबई में कई जगह ब्लास्ट हुए जिसमे सरकारी आंकड़ों के अनुसार २५७ लोग मारे गए और हजारों घायल हुए थे।मुंबई के कई इलाके धू धू कर जल उठे थे।
इस घटना के बाद राजन और दावूद में मतभेद हो गए. अंतर बढ़ने लगा और दोनो ने अपने माफिया रास्ते अलग कर लिए।
२०१५ में छोटा राजन को बाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया और उसे तिहाड़ जेल के जेल नंबर २ में हाई सिक्यूरिटी सेल में रखा गया है।
कोविड संक्रम के समय २०२१ में खबर आई कि राजन को कोरोना हो गया है। उन दिनों २०२० से एक बलात्कारी इसी जेल में बंद था जिसकी मौत हो गई। इसी समय बिहार के नामचीन कुख्यात अपराधी और राजनेता शहाबुद्दीन के भी अंत होने की ख़बर आई तो एक अफवाह यह भी पसरी कि कोरोना से ग्रसित होने के बाद छोटा राजन भी मर गया है। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने कभी कोई न्यूज़ बुलेटिन जारी नही किया।
अब लगभग ९ साल बाद छोटा राजन की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमे वह बिलकुल स्वस्थ दिखाई दे रहा है।
राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन अब ६४ साल का है और मुंबई में ९० के दशक में आतंक के बॉस के नाम से जाना जाता रहा।स्मगलिंग, ड्रग सेलर, हफ्तावसूली, किडनैपिंग, हत्या और अनगिनत अपराधों ने छोटा राजन का हाथ रहा।मुंबई समेत कई राज्यों में जाके खिलाफ मामले दर्ज हुए लेकिन कभी पकड़ा न जा सका। २०१५ में उसे बाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर प्रत्यर्पण के तहत भारत लाया गया था। हत्या के ७० से अधिक मामले छोटा राजन पर दर्ज रहे हैं।
No comments
Post a Comment