0 प्रयागराज से रीता जोशी का टिकट कटा, भाजपा ने दिया नीरज त्रिपाठी को मौका; अनुपम खेर की पत्नी किरण का भी पत्ता कटा - Khabre Mumbai

Breaking News

प्रयागराज से रीता जोशी का टिकट कटा, भाजपा ने दिया नीरज त्रिपाठी को मौका; अनुपम खेर की पत्नी किरण का भी पत्ता कटा

भाजपा ने चंडीगढ़ से प्रख्यात फिल्मकार एवम बॉलीवुड एक्ट्रेस रही किरण खेर का टिकट काट दिया है, उसी तरह कांग्रेस और सपा होते हुए भाजपा का दामन थामनेवाली रीता बहुगुणा जोशी का संसदीय टिकट भी काट दिया हैं।

प्रयागराज से रीता जोशी के बजाय अब नीरज त्रिपाठी को मौका दिया गया है। पारसनाथ राय को गाजीपुर से टिकट दिया गया है।

नीरज पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं।
पूर्व विधायक रहे प्रवीण पटेल को फूलपुर से टिकट मिला है। नीरज की पत्नी कविता भी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं।केशरीनाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।

(नीरज त्रिपाठी: प्रयागराज से  भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए)

टिकट की घोषणा के बाद उन्हें सिविल लाइंस के निकट स्थित आवास पर बधाईयों का तांता लग गया। दिवंगत पिता त्रिपाठी को पुष्पहार अर्पण के बाद नीरज ने कहा कि यह उनके परिवार के वर्चस्व की लड़ाई है और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

नीरज ने कहा कि भले ही वह सक्रिय राजनीति में नहीं रहे हैं पर परिवार में राजनीतिक माहौल रहने का लाभ उन्हे जरूर मिलेगा।









No comments