0 मनसे प्रमुख राज ठाकरे का मोदी सरकार को समर्थन, वार्षिक गुड़ी पाड़वा रैली में एनडीए को समर्थन देने की हुई घोषणा - Khabre Mumbai

Breaking News

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का मोदी सरकार को समर्थन, वार्षिक गुड़ी पाड़वा रैली में एनडीए को समर्थन देने की हुई घोषणा

गुड़ी पाड़वा के अवसर पर शिवाजी पार्क में आयोजित रैली में हजारों समर्थकों के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया है।


राज ने कहा , उन्हे पहले भी शिंदे एवम फडणवीस से प्रस्ताव मिल रहे थे ,लेकिन उन प्रस्तावों में स्पष्टता की कमी थी इसलिए उन्होंने स्वयम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की ताकि आगे इन विषयों पर एकनाथ शिंदे एवम देवेंद्र फडणवीस से बात की जा सके। राज ने कहा वह सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कभी बात नही किए।उन्होंने बिना किसी शर्त के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन देने की घोषणा की है।

राज ने कहा कि २०२४ का चुनाव यह तय करेगा कि हम विकास की ओर बढ़ रहे हैं या हमारा पतन हो रहा है।
लगभग २० साल पहले शिवसेना से अलग होकर राज ठाकरे ने २००६ में मनसे की अधिकृत रूप से स्थापना की।२००८ में रेलवे की परीक्षा देने आए उत्तर भारतीय विद्यार्थियों को मनसे कार्यकर्ताओं ने पीटा।२००९ में १३ विधायक चुनकर आए। नाशिक में कई उत्तर भारतीयों को घर से निकाला, मारा पीटा और घर में तोड़ फोड़ की।कल्याण में यूपी जानेवाली ट्रेनों में कई उत्तर भारतीयों को मारा पीटा गया।लेकिन यह ट्रिक आगे कोई सफलता नहीं दिला सकी।२०१४ विधानसभा में सिर्फ एक विधायक ही रह गया। २०१९ के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक विधायक ही चुना जा सका।
हाल ही में  दो वर्ष भर पहले मस्जिद में लगे अवैध लाऊड स्पीकर को लेकर राज ठाकरे फिर चर्चा में आए थे जब उन्होंने कहा कि यदि भोंगे मस्जिदों से नहीं उतारे गए तो हम मस्जिदों के सामने लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे, छुट पुट जगहों पर कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया भी।

राज ने अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन का ऐसा किया लेकिन उसी समय उनकी सर्जरी के चलते मामला स्थगित करना पड़ा था। यूपी के एक सांसद का भी उनके अयोध्या आगमन को लेकर तीव्र विरोध हुआ था।

राज ठाकरे की छवि कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में रही है। २०१९ लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा का विरोध भी किया था।उन पर मनी लांड्रिंग को लेकर ईडी द्वारा जांच भी शुरू हो रही थी। 

राज ने एक बार फिर बयान दिया कि यदि अवैध मस्जिदों को नही हटाते, भोँगे नही बंद होते तो बगल में हम भी गणपति मंदिर बनाएंगे।




No comments