0 एंटॉप हिल पुलिस फायरिंग मामले में नई जानकारी अभियुक्त विवेक शेट्टियार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर - Khabre Mumbai

Breaking News

एंटॉप हिल पुलिस फायरिंग मामले में नई जानकारी अभियुक्त विवेक शेट्टियार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

कल सुबह 5:00 से 5:45 केबीच एंटॉप हिल सायन  कोलीवाडा  एंटॉप हिल चर्च के पास  जय भारत बार के पीछे वाली नाईक नगर गली में रहनेवाले ३० वर्षीय आकाश कदम को उसके घर में घुसकर उसके ही पुराने दोस्त विवेक शेट्टियर ने देशी पिस्टल से  पेट में गोली मारी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर इस केस में काम कर रहे हैं। 
सूत्रों के अनुसार आकाश कदम भी हिस्ट्री शीटर था। विवेक और आकाश के बीच पहले किसी मामले में आर्थिक विषमता उत्पन्न हुई जिसके तहत यह गोलीबारी हुई है।

संयुक्त सर्च अभियान के तहत एंटॉप हिल पुलिस एवम क्राइम ब्रांच के  ८ अधिकारियों की टीम इस मामले की सघनता से जांच कर रही है।
आकाश की मां ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी , आकाश की ओर दौड़ी और देखा कि वह खून से सना हुआ लेटा पड़ा है।

तुरंत पोलिस को सूचना दी गई और सायन अस्पताल ले जाया गया लेकिन अधिक खून बह जाने के वजह से आकाश के लिए कई मेडिकल सर्जिकल प्रोसीजर करना पड़ा पर अब वह खतरे से बाहर है  लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में है।

विवेक शेत्तियार पर ३०७ के तहत तीन मामले पहले से ही RAK मार्ग पोलिस समेत अन्य थानों में दर्ज है।
पुलिस विवेक को ढूंढ रही है, उसके गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है और जल्द ही वह गिरफ्त में होगा ऐसा एक अधिकारी ने कहा है।


नोट: कल की खबर के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई थी पर चूंकि पुलिस विभाग से संपर्क नही हो सका था इसलिए वह सिर्फ सूत्रों पर आधारित जानकारी थी।)



No comments