एंटॉप हिल में फायरिंग/पेट में गोली मार कर अभियुक्त हुए फरार/ पुलिस ने किया गिरफ्तार/पीड़ित का इलाज सायन अस्पताल में जारी
(पीड़ित अक्षय जिसे पेट में गोली मारी गई है)
अक्षय सात रास्ता, मुंबई सेंट्रल के निकट का रहिवासी है और कुछ महीने पहले ही सायन कोलीवाडा के एंटॉप हिल स्थित इस इलाके में किराए पर घर लिया था।
पड़ोसियों ने सुबह गोली की आवाज सुनी , भागकर आए लेकिन तब तक अभियुक्त गोली चलाकर भाग चुके थे। 39 वर्षीय विवेक जिसने देशी पिस्टल से पीड़ित अक्षय के पेट में गोली मार दी, वह वडाला पश्चिम में ऑक्सिलियम स्कूल के निकट का रहिवासी है और यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम है, ऐसा बताया जा रहा है।
(अभियुक्त विवेक जिसने देशी पिस्टल से फायरिंग की )
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 के तहत पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं।
यह खबर लिखे जाने तक एंटॉप हिल पोलिस के सीनियर से संपर्क स्थापित नही हो सका है।
No comments
Post a Comment