लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान/ १३ राज्यों के ८८ सीटों के लिए मतदान जारी/ केरला स्टोरीज की अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भागलपुर में डाला वोट
लोकसभा २०२४ के दूसरे चरण का मतदान आज यूपी, एमपी, राजस्थान, बिहार, केरल, महाराष्ट्र समेत १३ राज्यों की ८८ सीटों पर हो रहा है।
यूपी में मेरठ जहां से भाजपा के अरुण गोविल( रामायण धारावाहिक के श्री राम) , बिहार के पूर्णिया, राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, कोटा की सीटें काफी चर्चा में हैं।
केरला स्टोरीज की प्रसिद्ध अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भागलपुर में वोट दे दिया है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग वोट के लिए आगे आएं और मजबूत सरकार दें।
महाराष्ट्र में ८, केरल की २०, राजस्थान १३, बिहार ५, एमपी की ६, असम की पांच, पश्चिम बंगाल एवम छत्तीसगढ़ में ३, मणिपुर ,त्रिपुरा ,जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य में एक एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
किनकी साख लगी है दांव पर
राहुल गांधी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवम गांधी परिवार के युवराज की सीट वायनाड, केरल में वोट डाला जा रहा है। यहां भाजपा से सुरेंद्रन एवम विपक्ष के ए नी राजा मैदान में हैं।
संसद अध्यक्ष ओम बिरला भी मैदान में हैं।
हिंसा की आग में जलते रहे मणिपुर में आउटर मणिपुर के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
मथुरा से लगातार तीसरी बार भाजपा सांसद बनने की रह पर हेमा मालिनी फिर मैदान में हैं ,वोट डाले जा रहे हैं। विरोधी लोग बाहरी बनाम ब्रजभाषी के नारे लगा रहे हैं। कांग्रेस के मुकेश धनगर हेमा को बाहरी बताने वाले और मुंबई वाली संसद के पोस्टर लगाकर अपना प्रचार तूफानी किए हुए हैं। नही चाहिए प्रवासी, अबकी बार बृजवासी का नारा भरा पड़ा है।
हालांकि अरुण गोविल और हेमा मालिनी दोनो को विरोधी पार्टियां बाहरी उम्मीदवार बताती रही हैं।दोनो ही मुंबई में स्थाई रूप से रहते हैं।
बंगलोर से भाजपांके तेज तर्रार नेता तेजस्वी सूर्या की किस्मत भी आज मतदाता लिखेंगे।
बसपा ने इस बीच अपनी अगली लिस्ट के तहत रायबरेली जो सोनिया गांधी का गढ़ है, वहां से ठाकुर प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं मुंबई में एक खबर यह है कि पूर्व राज्य महिला एवम बालविकास मंत्री, शिक्षा मंत्री रही एवम वर्तमान में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष जो धारावी से विधायिका हैं, वर्षा गायकवाड उत्तर मध्य मुंबई से लोकसभा चुनाव लडने जा रही हैं , यहां से वर्तमान में भाजपा की पूनम महाजन हैं।
No comments
Post a Comment