चुनाव भारत के लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत अभिव्यक्ति, सभी वोटर मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें: सीईसी राजीव कुमार
आज से लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव २०२४ की शुरुआत हो चुकी है।
आज सुबह ८ बजे से ही २१ राज्यों एवम केंद्र शासित राज्यों में कुल १०२ लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है और यह शाम के पांच बजे तक थम जाएगा।
महाराष्ट्र में भी पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।इसके अलावा तमिलनाडु में ३९ , उत्तराखंड में ५, हिमाचल प्रदेश में २, राजस्थान में १२, असम में ५, उत्तर प्रदेश में ८, बिहार एवम एम पी में ६, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, छतीसगढ़ में १ ,१ एवम पश्चिम बंगाल में ३ सीटों पर चुनाव आज लोकसभा के पहले चरण के अंतर्गत संपन्न हो रहा है।
सुरक्षा पूर्ण मतदान एवम सुरक्षा कर्मियों को सावधानी से लाने ले जाने के लिए ८४ विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया गया है।इसके अतिरिक्त ४१ हेलीकॉप्टर एवम १ लाख वाहनों को भी तैनात किया गया है।
आज के मतदान में ८ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों एवम १ पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी वोटरों के हाथ में है।
एम करुणानिधि की सुपुत्री कनिमोझी, रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान, एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ, पीलीभीत क्षेत्र में जितिन प्रसाद, तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल के लिए दक्षिण चेन्नई में वोट डाले जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के लिए नागपुर में मतदान किया जा रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने विशेष रूप से पहली बार वोट डालने के लिए मत प्रयोग करनेवाले युवाओं को कहा है कि वह सभी जरूर अपना मत दान करें। सभी मतदाता बढ़ चढ़कर इस मतदान पर्व में हिस्सा लें। कानून मंत्री रहे किरण रेजेजू के लिए अरुणाचल प्रदेश में मतदान हो रहा है।
जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनेवाल के लिए डिब्रूगढ़ में मतदान होंगे।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए हरिद्वार में वोट पड़ेंगे।
पूर्व अर्थमंत्री कांग्रेस से रहे पी चिदंबरम के पुत्र कार्तिक शिवगंगा से दुबारा चुनाव लड़ रहे हैं।
आज के पहले चरण के मतदान में लगभग १६२५ उम्मीदवार मैदान में हैं और उनके भाग्य का फैसला लगभग १६.२३ करोड़ मतदाता करेंगे।
No comments
Post a Comment