0 केंद्रीय मंत्रालय ने ईरान, इजरायल नही जाने की दी हिदायत/ वहां मौजूद भारतीयों को इंडियन एंबेसी में रजिस्टर करने का दिया निर्देश - Khabre Mumbai

Breaking News

केंद्रीय मंत्रालय ने ईरान, इजरायल नही जाने की दी हिदायत/ वहां मौजूद भारतीयों को इंडियन एंबेसी में रजिस्टर करने का दिया निर्देश

External affairs ministry यानि केंद्रीय बाह्य मामले के मंत्रालय से आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल अकाउंट X के जरिए भारतीयों को ईरान और इजरायल नही जाने की नसीहत दी है। जारी दिशा निर्देश के तहत यह भी कहा गया है कि उन दोनो देशों में मौजूद भारतीय  वहां के भारतीय दूतावास में स्वयं को पंजीकृत करें।


श्री जायसवाल ने कहा कि भारतीयों को हिदायत दी जाती है कि वह अगली सूचना जारी किए जाने तक इजरायल और ईरान की यात्रा नही करें।
१ अप्रैल को ईरान के राजनयिक स्थल सीरिया में हुए हमले के बाद भारत दोनो देशों के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर चिंतित है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट के अनुसार अगले २४ से ४८ घंटे में इजरायल पर ईरान द्वारा हमला हो सकता है।इजरायल के उत्तरी या दक्षिणी छोर पर हमला हो सकता है।

श्री जायसवाल रणधीर ने सख्त  एडवाइजरी देते हुए कहा कि भारतीय को उन देशों में हैं वे अपना आना जाना बिल्कुल कम कर दें और अपनी सुरक्षा का खासा ध्यान रखें।



No comments