राज्य के कौशल विकास मंत्री ने किया हिंदू रोजगार डॉट कॉम साइट लॉन्च
मुम्बई, दक्षिण मुंबई के युवक युवती जो रोजगार की तलाश में हैं उनके समाधान के लिए राज्य के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने हिंदू रोजगार डॉट कॉम लॉन्च किया है।
गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर इस वेबसाइट को लॉन्च करते हुए मंगल लोढ़ा ने कहा कि जो भी रोजगार की तलाश में हैं वह लोढ़ा फाउंडेशन से जरूर संपर्क करें।योग्यता नुसार सभी को रोजगार उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जायेगी।
इस पोर्टल के माध्यम से किस कंपनी में , किस स्थान पर रोजगार उपलब्ध है, की जानकारी दी जाएगी।
लोढ़ा फाउंडेशन २०११ में स्थापित एक अग्रणी सामाजिक संस्थान है जो शिक्षण, स्वास्थ्य, समाजिक इंफ्रा से जुड़ी सेवाएं देती है। अधिक जानकारी के लिए www.lodhafoundation.org पर लोग इन करके संपर्क किया जा सकता है।
No comments
Post a Comment